Breaking News
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।

जम्मू कश्मीर के कठुआ हमले में शहीद हुए, उत्तराखंड के पांच वीर सैनिकों को, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने, 2 मिनट का मौन रखकर किया वृक्षारोपण।

जम्मू कश्मीर के कठुआ हमले में शहीद हुए, उत्तराखंड के पांच वीर सैनिकों को, उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने, 2 मिनट का मौन रखकर किया वृक्षारोपण।

देहरादून:- जम्मू कश्मीर के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के पांच वीर सैनिकों को नमन करते हुए शनिवार को गांधी पार्क में उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले संगठन से जुड़े अनेक पत्रकारों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहीदों को नमन करते हुए वृक्षारोपण के पश्चात उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के केन्द्रीय अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा की पर्यावरण संतुलन से निपटने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। हमें अन्य वृक्षों के साथ-साथ फलदार वृक्षों का रोपण अधिक से अधिक करना चाहिए ताकि हमारे साथ-साथ जानवर और पशु पक्षियों को उन फलदार वृक्षों का भविष्य में लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच शहीदों की याद में जो पांच वृक्ष रोपित किए गए हैं इसका मुख्य उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी उन वृक्षों से प्रेरणा लेकर हमेशा शहीदों का स्मरण करें और देश एवं समाज के लिए उनके मन में समर्पण का भाव उत्पन्न हो।

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ से जुड़े सभी पत्रकारों ने वृक्षारोपण कर लोगों से अपील की कि वे वृक्षों को न काटे और अपने घर के आसपास या अन्य जगहों पर वृक्षारोपण करें ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ और हरा भरा बना रहे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश सेमवाल, जिला महामंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, संरक्षक जिला नरेश रोहिला, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना उपाध्याय, प्रदेश संगठन प्रभारी, सुशील चमोली, प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसांईं, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रेश्वरी मंमगाई, जिला प्रचार मंत्री यशराज आनंद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिरारी, जिला संगठन मंत्री विनीत गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव मैथ्यू, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, सदस्य शिवनारायण, जगमोहन मौर्य, हेमंत शर्मा, भूपेंद्र भट्ट, अरुण आदि अनेक पत्रकार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top