Breaking News
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया, ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।

SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।

ओमान के तट पर तेल टैंकर के पलटने से 16 लोग लापता, तलाश जारी 

चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई शामिल

मस्कट। ओमान के तट पर एक तेल टैंकर के पलटने से 16 लोगों का चालक दल लापता हो गया। इस चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई शामिल थे। देश के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने यह जानकारी दी। एमएससी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कोमोरोस के झंडे वाला तेल टैंकर बंदरगाह शहर डुकुम के पास रास मद्रका के 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गया  डुकुम का बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित है, जो ओमान की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं के पास है। इसमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी शामिल है, जो ओमान की सबसे बड़ी आर्थिक परियोजना और डुकुम के विशाल औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा है।

जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की गई है। एमएससी ने कहा, “जहाज के चालक दल के सदस्य अब भी लापता हैं। तलाश जारी है।” नौवहन से जुड़ी वेबसाइट मैरीटाइम ट्रैफिक के मुताबिक, तेल टैंकर यमन के बंदरगाह शहर अदन की ओर जा रहा था। आंकड़ों से पता चलता है कि इस जहाज का निर्माण 2007 में किया गया है और यह 117 मीटर लंबा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top