Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

एक दिन में इससे ज्यादा मीठा खाया तो समझो बीमार होना तय, जानें साइड इफेक्ट्स

एक दिन में इससे ज्यादा मीठा खाया तो समझो बीमार होना तय, जानें साइड इफेक्ट्स

ज्यादा मीठा खाना सेहत के लिए हानिकारक है. इससे डायबिटीज, मोटापा, दिल की बीमारी और कुछ तरह के कैंसर भी हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स चीनी को जहर के समान बताते हैं. उनका कहना है कि एक लिमिट में ही चीनी या मीठा खाना चाहिए। जब शरीर में ज्यादा मात्रा में शुगर पहुंचता है तो शरीर वॉर्निंग साइन भी देने लगता है।

ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक भी हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैंं एक दिन में कितना शुगर खाना चाहिए, ज्यादा चीनी खाने पर शरीर किस तरह के संकेत देता है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स हैं…

1. बार-बार भूख लग जाना
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर पेट भरने के बावजूद बार-बार भूख लग रहा है तो सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह शुगर ज्यादा खाने से हो सकता है. इतना ही नहीं बार-बार मीठा खाने की तलब भी इसी का संकेत है. दरअसल, जब शरीर में ज्यादा मीठा पहुंचता है तो कुछ देर के लिए उसका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है, तब अच्छा भी महसूस होता है लेकिन कुछ समय बाद एलर्जी नीचे गिरने लगती है और खाने की इच्छा बढऩे लगती है।

2, थकान, कमजोरी और अनिद्रा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा शुगर खाने के बाद पहले एनर्जी लेवल बढ़ तो जाता है लेकिन अचानक से गिर भी जाता है, ऐसे में थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है. इसकी वजह से नींद भ खराब हो सकती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या है तो तुरंत शुगर इनटेक कम कर दें।

3. मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन
डॉक्टर के मुताबिक, ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन मूड को प्रभावित करता है. इससे स्ट्रेस, एंग्जाइटी, चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर अलर्ट हो जाना चाहिए।

4. गट हेल्थ खराब होना
बहुत ज्यादा चीनी का सेवन आंत में गुड और बैड बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकता है. जिससे सूजन की समस्या हो सकती है, पाचन भी बिगड़ सकता है. ऐसे लक्षण नजर आए तो शुगर कम खाना शुरू कर देना चाहिए।

कितना शुगर खाना नॉर्मल है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक सामान्य इंसान को सरकारी गाइडलाइन के अनुसार रोजाना 30 ग्राम से ज्यादा शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए, वरना कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए खानपान को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए, ताकि शरीर स्वस्थ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top