Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

मॉडर्न मदरसे में किया गया वृक्षारोपण

मॉडर्न मदरसे में किया गया वृक्षारोपण

देहरादून मुस्लिम कॉलोनी में मनाया गया हरेला पर्व

वृक्षारोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

देहरादून। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, उच्च शिक्षा उ॰ समिति के अध्यक्ष डॉ॰ देवेन्द्र भसीन, कैलाश पंत दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, बाल एवं महिला संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा व प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व दायित्वधारी सुभाष बडथ्वाल विचार परिवार से हिमांशु अग्रवाल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को किया गया सम्मानित।

हरेला पर्व के मौके पर उत्तराखंड के पहले मॉर्डन मदरसे में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद डॉ नरेश बंसल का रहना हुआ , उन्होंने कहा कि आधुनिक मदरसा देख कर मन प्रसन्न हो गया। मोदी सरकार की उपलब्धियॉं गिनाते हुए उन्होंने कहा केंद्र सरकार 80 करोड़ को मुफ्त अनाज दे रही है, किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं किया जा रहा है। बंसल ने कहा की समाज के अंदर जो कुरीतिया हैं उनको दूर करने के लिए समाज को ही आगे आना चाहिए। बंसल ने यूसीसी, एनआरसी, तीन तलाक आदि पर भी विचार रखे।

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पेड़ो की अहमियत हमने कोरोना काल में देखी हैं। गामा ने शादाब शम्स को बधाई दी डाक्टर देवेंद्र भसीन ने कहा कि एक पेड़ मॉं के नाम के अभियान को आगे तक ले जाना हैं। महिला सम्मान को बना कर रखना हैं। पर्यावरण संरक्षण दुनिया के अस्तित्व के लिए भी जरूरी हैं। आधुनिक शिक्षा के साथ विरासत को भी संजोना है।

ज्योति प्रसाद गैरोला ने मॉडर्न मदरसा को मुस्लिम समाज में शिक्षा क्रांति की संज्ञा देते हुए समाज मे बडे बदलाव का संकेत दिखाई दे रहा है उन्होंने मिलकर कोशल विकास पर भी ध्यान केंद्रित करने की बात कही, वही दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैलाश पंत ने युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देते हुए कहा के वो सबको साथ लेकर चल रहे हैं और सर्व समाज को खुलकर सामने आना चाहिए, पुनीत मित्तल ने कहा की पेड़ हमारे जीवन का आधार है इनकी देख भाल को अब मॉं की तरह देखभाल करने की आवश्यकता है।

गीता खन्ना ने कहा कि सरकारी स्कूलों कि स्थिति बेहतर हुई हैं लेकिन अभी भी उम्मीद के मुताबिक शिक्षा नहीं हैं, कई स्कूलों में हमें अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है । उन्होंने लोगों से सवाल पूछने पर ज़ोर दिया और कहा समाज को बेहतर दिशा देने के लिए सवाल पूछा जाना चाहिए। मुफ्ती सलीम क़ासमी ने कहा की आज की जरूरत हैं की पेड़ लगाए और उनका संरक्षण करे। उन्होंने हदीस से बताया कि पेड़ लगाने वाले को पेड़ के रहने तक स्वाब मिलता रहेगा।

शादाब शम्स ने कहा की हमने एक पहल की हैं, मोदी के सपने को चरितार्थ करने की ईमानदार कोशिश है मदरसे के छात्र भी आधुनिक शिक्षा ग्रहण करे। उन्होंने कहा की विश्व गुरु बनने के लिए हमे देश के कमज़ोर समाज, कमजोर हिस्से को मजबूत करना होगा , भारत का हर समाज हर वर्ग मज़बूत होगा तभी हम विश्व गुरु बन पाएँगे ।

इस मौके पर स्वागत करने वालो मे मुफ्ती सलीम क़ासमी, एड नदीम जैदी, गुलफाम शेख, स्कूल के प्रशासक मास्टर मुस्तकीम, क्षेत्रीय पार्षद इताअत खान, मुफ्ती मुजम्मिल, मुफ्ती ताहिर क़ासमी, तहजीब छोटू भाई के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top