Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने, विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए, नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा,

कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने, विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए, नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा,

देहरादून:-कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के अधिकांश वार्डों में पूर्व में सड़क, नाली एवं अन्य निर्माण कार्यों के टेंडर होने के बाद भी अभी तक सभी टेंडरों के निर्माण कार्य शुरू नही हुए है जिसके के विरोध में कांग्रेसियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए किसी भी प्रकार का भेदभाव न किये जाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया कि जिन वार्डों में निर्माण कार्यों की अनुमति मिली है उनमें अधिकांश भाजपा वाले वार्डों को ही अनुमति दी गई है। हमारी मांग है कि सभी वार्डों में निर्माण कार्य करवाने की अनुमति दी जाय जिससे बरसात में हो रही परेशानियों का सामना न करना पडे। साथ ही कहा कि बरसात का मौसम चल रहा है और जगह जगह सड़कों पर गडढे हो गये है जिनकों ईटों से भरा जाना चाहिए जिससे रोज हो रही दुर्घटनायें से बचा जा सके। सभी नालियों में मिटटी, कचरा भर गया है और उनकी सफाई करवाई जाए। और नाला गैंग से सभी नालों की सफाई करवाई जाय।

ज्ञापन में कहा गया कि अधिकांश मलिन बस्तियों में सफाई कर्मचारियों की कमी है जिससे रोजाना सफाई नहीं हो पाती है।कर्मचारियों की संख्या बढाई जाए और कई स्थानों पर खुदाई से सीवर लाइन व पानी की लाइनें टूट गई है जिससे लोगों के घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है जिसके कारण लोग को बीमार हो रहे है। साथ ही पल्टन बाजार में सभी दुकानों में भी बारिश का पानी भर रहा है जिसके कारण दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया कि बारिश के मौसम में वार्डों में अधिकाशं विद्युत लाईटें बंद पडी हुई है उन्हें अति शीघ्र ठीक कराया जाए। शहर में फालतू लाइन, आराघर, बलबीर रोड, मोहनी रोड, राजेश रावत कालोनी, मिशन स्कूल के पास, आर्यनगर, डी एल रोड, चन्दरनगर, चुक्खूवाला, कांवली रोड, इनामुल्लह बिल्डिंग, ईसी रोड, संजय कालोनी, प्रीतम रोड, रेलवे स्टेशन सहित ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश सडकों पर भारी गडढे हो गये है उन्हें ठीक करवाया जाए।

ज्ञापन में कहा गया कि मलिन बस्ती में हाउस टैक्स की प्रक्रिया शुरू की जाए जिससे नगर निगम को लाभ मिल सके। और जिन स्थानों पर पहले कूडा दान रखे हुए थे उन स्थानों पर कूडा डालना फिर से शुरू हो गया है उन सभी स्थानों पर सफई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, दीप वोहरा, अनूप कपूर, अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, रमेश कुमार , हुकुम सिंह गढ़िया, अमित भंडारी, नरेंद्र बिष्ट, सचिन थापा, मीना बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट,सागर लांबा ,जाहगीर खान, राजेश पंवार ,ओमी यादव, वीरेंद्र चैहान ,मोहन सिंह नेगी, दीप चैहान, देवेंद्र कौर ,भावना चैहान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top