Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत, वर्ष 2024-25 हेतु खिलाड़ियों की, 5 अगस्त से शुरू होगी चयन ट्रायल्स की प्रक्रिया, 29 अगस्त को किये जायेंगे चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति वितरित, खेल मंत्री रेखा आर्या।

देहरादून:-  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाडियों के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसके तहत सभी चयनित खिलाड़ी प्रति माह 2 हजार की राशि प्राप्त करते हैं।खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 14 से 23 वर्ष तक के बालक और बालिकाओ का चयन किया जाता है। हर जिले से 100 बालक और 100 बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिए जाता है। इस वर्ष चयन की प्रक्रिया ब्लॉक, नगर निगम,नगर पालिका स्तर पर 5 अगस्त से शुरू होगी। जबकि जनपद स्तर पर प्रक्रिया 12 अगस्त से प्रारंभ होगी। अंतिम चयन सूचियों का जनपद स्तर पर प्रकाशन 19 अगस्त से शुरू होंगे और चयनित खिलाडियों को 29 अगस्त को छात्रवृत्ति के चेक वितरित किये जायेंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि हरिद्वार और चमोली जनपद के बालक /बालिकाओ की चयन ट्रायल्स की प्रक्रिया ब्लॉक, नगर निगम ,नगर पालिका स्तर पर 21 अगस्त और जिला स्तर की चयन प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू की जाएगी। इसके साथ ही जनपद स्तर पर अंतिम चयनित खिलाडियों की सूची का प्रकाशन 7 सितंबर से प्रारंभ होगा और छात्रवृत्ति की राशि के चेक 17 सितंबर  को वितरित किए जाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना खिलाडियों के खेल को आगे बढ़ाने में कारगार साबित हो रही है। यह एक महत्वकांशी योजना है जो कि ऐसे बच्चो के लिए मददगार सिद्ध हो रही है जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। राज्य सरकार ग्रामीण परिवेश में खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण स्तर पर भी बच्चे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़े। यह योजना उनके खेल को आगे बढ़ाने में मददगार बन रही है। आज खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये बच्चे अपने भविष्य को संवार सकते हैं। आज माता-पिता का नजरिया खेल के प्रति बदला है और वह अपने बच्चो को खेल की ओर प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी भी खिलाडियों और खेल के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में आज खेल के प्रति बच्चो का रुझान बढ़ा है। राज्य में बच्चो के अंदर छुपी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top