Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी, “माता और गुरुजनों” का आशिर्वाद प्राप्त किया, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी, “माता और गुरुजनों” का आशिर्वाद प्राप्त किया,  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सबसे पहले अपनी मां मोहनी जोशी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री ने कहा माँ ही सबसे बड़ी गुरु है। उन्होंने कहा बच्चा अपने जन्म के बाद जब बोलना सीखता है तो सबसे पहले जो शब्द वह बोलता है वह होता है ‘माँ’। स्त्री माँ के रूप में बच्चे की गुरु है। उन्होंने कहा माता का कर्तव्य केवल लालन-पालन व स्नेह दान तक ही सीमित नहीं है। बालक को जीवन में विकसित होने उत्कर्ष की ओर बढ़ने के लिए भी माँ ही शक्ति प्रदान करती है, उसे सही प्रेरणा देती है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरु पूर्णिमा का अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर के इंद्रानगर स्थित निजी आवास पहुंचकर अपनी गुरु माता सविता कपूर का आशिर्वाद लिया। उन्होंने कहा मैं आज जो कुछ भी हूं अपने गुरु स्वर्गीय हरबंश कपूर जी एवं गुरु माता सविता कपूर जी की वजह से ही हूँ। इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु पूर्व विधायक स्व.हरबंश कपूर को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया।

मंत्री गणेश जोशी ने ब्राह्मण वाला स्थित प्रकाश सुमन ध्यानी से उनके आवास में पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने कहा गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय सभ्यता और संस्कृति का अभिन्न अंग है। मंत्री ने निःस्वार्थ भाव से गुरु शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और गुरुजनों को नमन करते हुए कहा गुरुओं द्वारा दी गई अमूल्य शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर हमें आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top