Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

हरेला अभियान के तहत रंत रैबार संस्था ने यमकेश्वर बिजनी में किया वृक्षारोपण

हरेला अभियान के तहत रंत रैबार संस्था ने यमकेश्वर बिजनी में किया वृक्षारोपण

यमकेश्वर। रंत रैबार संस्था और राजाजी टाइगर नेशनल पार्क गोहरी रेंज एवं उद्यान विभाग यमकेश्वर के सयुंक्त तत्वाधान में यमकेश्वर के बिजनी क्षेत्र में दो दिन वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें फलदार और मेडिसिन प्लांट लगाये गये। पार्क निदेशक साकेत बडोला द्वारा गोहरी रेंज के माध्यम से संस्था को फलदार और मेडिसिन के प्लांट उपलब्ध कराये गये, जिसमें गोहरी रेंज के वन अधिकारी द्वारा बिजनी में रंत रैबार संस्था के साथ वृक्षारोपण का कार्य किया गया। वंही शनिवार को उद्यान विभाग यमकेश्वर के दिउली प्रभाग द्वारा रंत रैबार संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण का कार्य किया गया। रंत रैबार संस्था एवं राजाजी टाइगर नेशनल पार्क के गोहरी रेंज एवं उद्यान विभाग यमकेश्वर के संयुंक्त तत्वाधान में बिजनी में लगभग 400 फलदार वृक्ष लगाये गये हैं।

पार्क निदेशक साकेत बडोला ने कहा की रंत रैबार संस्था की मुहिम “मेरा पेड़-मेरा दोस्त” के तहत गोहरी रेंज के सयुंक्त तत्वाधान में फलदार वृक्ष लगाने का कार्य सराहनीय हैं। संस्था द्वारा इस तरह के कार्य करने से अन्य सभी नागरिक पेड़ लगाने औऱ उनकी सुरक्षा के लिए अभिप्रेरित होंगे। वंही गोहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने कहा की रंत रैबार की पहल मेरा “मेरा पेड़-मेरा दोस्त” अभियान के तहत इस तरह से वृक्षारोपण करना औऱ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेना पर्यावरण हित में औऱ वनों की सुरक्षा के लिए अच्छी पहल हैँ। फलदार वृक्ष लगाने से स्थानीय लोंगो में पेड़ो को लगाने और उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित होंगे।

वहीं उद्यान प्रभाग दिउली के सुमन बिज्लवान ने कहा की संस्था द्वारा फलदार औऱ अन्य वृक्षों का रोपण औऱ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए आगे आना सराहनीय कार्य है। इससे स्थानीय लोंगो में बाग़वानी के प्रति सकारात्मक प्रेरणा मिलेगी। बिजनी के स्थानीय निवासी हरि कपरूवाण ने कहा की संस्था द्वारा हमारे गाँव में फलदार औऱ मेडिसन प्लांट लगाने के लिए चुना गया हैँ, अब हमारी जिम्मेदारी इनको बचाने औऱ पुस्पित और पल्ल्वीत करने की है।

वंही रंत रैबार के सचिव अमित अमोली ने कहा की गोहरी रेंज औऱ उद्यान प्रभाग दिउली के सयुंक्त प्रयासों से हम यहाँ पर जामुन, आम, अमरूद, लीची, कटहल, हरड़, बहेड़ा, नींबू, बांस आदि के 400 पेड़ लगाये गये हैँ जिनको बचाने का पूर्ण प्रयास संस्था द्वारा किया जायेगा। संस्था से जुड़े हरीश कंडवाल ने बताया की हमारा प्रयास हरेला मनाने तक सीमित नहीं हैं बल्कि पेड़ो को संरक्षित करने का भी हैं

।

वन‌ विभाग राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज,सुरेश राठौड़ वन दरोगा, आकाश सरियाल (बीट अधिकारी ), विकास सैनी (बीट अधिकारी मराल ), धर्मेंद्र राणा राजपाल कुमार, उपस्थित थे। वंही संस्था की ओर से मुकेश कुकरेती, विकास कपरुवान, संदीप नेगी, आदि. ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top