Breaking News
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।

सावन महीने के पहले सोमवार को, केदारनाथ धाम सहित शिव मंदिरों में, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।

सावन महीने के पहले सोमवार को,  केदारनाथ धाम सहित शिव मंदिरों में, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।

देहरादून:- सावन माह के प्रथम सोमवार के दिन श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ का जलाभिषेक किया वहीं भगवान केदारनाथ के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी जारी है। श्री बदरीनाथ धाम स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने जलाभिषेक किया तथा भगवान भोलेनाथ की प्रार्थना की।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस यात्रा वर्ष अभी तक 10 लाख 62 हजार से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंच चुके है। मई-जून में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे बरसात में श्रद्धालुओं की संख्या में प्रत्येक वर्ष की भांति गिरावट देखी गयी लेकिन यात्रा गतिमान रही।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने केदारनाथ धाम से बताया है कि अब सावन माह शुरू होते ही तीर्थयात्रियों के साथ ही दूर-दूर से कांवड़ी भी जलाभिषेक को पहुंचने शुरू हो गये है। आज सावन के पहले सोमवार को तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया सुबह से ही तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोग भगवान केदारनाथ जी के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि श्री बदरीनाथ धाम स्थित आदिकेदारेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने जलाभिषेक किया। श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ सहित अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

सावन माह के प्रथम सोमवार को कांवड़ियो एवं तीर्थयात्रियों के केदारनाथ मंदिर जलाभिषेक एवं दर्शन हेतु पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, समन्वयक आरसी तिवारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, लोकेंद्र रिवाड़ी, विपिन तिवारी, प्रदीप सेमवाल,कुलदीप धर्म्वाण, विक्रम रावत, राजीव गैरोला,ललित त्रिवेदी ने तीर्थयात्रियों तथा कांवड़ियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top