Breaking News
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, देहरादून में वाहन दुर्घटना क्रैश इन्वेस्टिगेशन पर, वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, देहरादून में वाहन दुर्घटना क्रैश इन्वेस्टिगेशन पर, वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित।
पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें, सतपाल महाराज।
पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें, सतपाल महाराज।
जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और संतुलित विकास पर हुआ व्यापक मंथन।
जनभागीदारी, आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था और संतुलित विकास पर हुआ व्यापक मंथन।
निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
निर्माणाधीन सैन्यधाम के अंतिम चरणों के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
केंद्रीय बजट 2026-27 तेजी से बढ़ते भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।
केंद्रीय बजट 2026-27 तेजी से बढ़ते भारत के आत्मविश्वास को दर्शाता है, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन।
टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने लिया खिचड़ी प्रसाद।
टनकपुर में संस्कृति और समरसता का उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने लिया खिचड़ी प्रसाद।
डीएम सविन बंसल का शिक्षा मॉडल, हर कक्षा में अब स्मार्ट तकनीक, सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत।
डीएम सविन बंसल का शिक्षा मॉडल, हर कक्षा में अब स्मार्ट तकनीक, सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति की शुरुआत।
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी।
शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी।

क्यों बढ़ रही प्याज-टमाटर और दाल की कीमत, यहां जानें क्या कहता है इकनॉमिक सर्वे रिपोर्ट

क्यों बढ़ रही प्याज-टमाटर और दाल की कीमत, यहां जानें क्या कहता है इकनॉमिक सर्वे रिपोर्ट

नई दिल्ली। बीते कुछ सालों में टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर आर्थिक सर्वेक्षण में बड़ी टिप्पणी की गई. संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में खराब मौसम, जलाशयों के कम स्तर और फसल नुकसान ने कृषि उत्पादन को प्रभावित किया और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

इसमें कहा गया है कि मौसम की विपरीत स्थिति ने सब्जियों और दालों के उत्पादन की संभावनाओं को प्रभावित किया है. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्त वर्ष 2023 और 2024 में, कृषि क्षेत्र मौसम की घटनाओं, जलाशयों के निचले स्तर और क्षतिग्रस्त फसलों से प्रभावित हुआ।

सब्जियों की कीमतों पर मौसम की मार
रिपोर्ट में कहा गया, ‘इस वजह से कृषि उत्पादन और खाद्य कीमतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. इसलिए, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति वित्त वर्ष 22 में 3.8 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 6.6 प्रतिशत और वित्त वर्ष 24 में 7.5 प्रतिशत हो गई।

जलवायु परिवर्तन के कारण कीमतों में बढ़ोतरी
आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में खाद्य मुद्रास्फीति एक वैश्विक घटना रही है और शोध से पता चलता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

दस्तावेज में तर्क दिया गया है कि मौसमी परिवर्तन, क्षेत्र-विशिष्ट फसल रोग जैसे कि सफेद मक्खी का संक्रमण, मानसून की बारिश का समय से पहले आना और भारी वर्षा के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में आवाजाही में दिक्कत के कारण टमाटर की कीमतों में उछाल आया।

सरकार ने बताए ये कारण
प्याज की कीमतों में वृद्धि का कारण पिछले कटाई सीजन के दौरान हुई बारिश, बुवाई में देरी, लंबे समय तक सूखा और अन्य देशों द्वारा व्यापार संबंधी उठाए गए कदम थे. सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘पिछले दो वर्षों में प्रतिकूल मौसम की वजह से कम उत्पादन के कारण दालों, विशेष रूप से तुअर की कीमतों में वृद्धि हुई है. रबी सीजन में धीमी बुआई के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों में जलवायु संबंधी गड़बड़ी के कारण उड़द का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

 फिर आसमान छू रहे टमाटर के दाम
सरकार ने सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर आर्थिक सर्वेक्षण में मौसम को कारण बताया है. इसी बीच दिल्ली-एनसीआर में टमाटर के दाम आसमान छुने लगे हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण खाद्य पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने से राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

दिल्ली में मदर डेयरी के खुदरा बिक्री केंद्र ‘सफल’ पर टमाटर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध हैं. उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत 93 रुपये प्रति किलोग्राम थी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 जुलाई को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 73.76 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top