Breaking News
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब रात में भी होंगे खेल, खिलाडियों को लाभ मिलने के साथ ही स्टेडियम होगा खिलाडियों के लिए बहुआयामी साबित।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा, स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब रात में भी होंगे खेल, खिलाडियों को लाभ मिलने के साथ ही स्टेडियम होगा खिलाडियों के लिए बहुआयामी साबित।

राज्य सरकार कर रही खेल मैदानों और स्टेडियम का निर्माण, खिलाडियों के लिए नही होने देंगे खेल मैदानों की कमी-रेखा आर्या।

 

राष्ट्रीय खेलो का आयोजन है राज्य के लिए गौरव की बात,राष्ट्रीय खेलों से संबंधित सभी निर्माण कार्य कर लिए गए हैं पूर्ण-रेखा आर्या।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया विभिन्न सुदृढ़ीकरण कार्यो का लोकापर्ण।

 

देहरादून/अल्मोड़ा:- मंगलवार को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री जनपद अल्मोड़ा पहुंची। अल्मोड़ा जनपद पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। यहां आज खेल मंत्री ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में करीब चार करोड़ की लागत से विभिन्न कार्यो का लोकापर्ण किया। जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि स्टेडियम में आज दर्शक दीर्घा,क्रिकेट प्रैक्टिस पिच,अंडर ग्राउंड टैंक, ड्रेनेज के कार्य,बाउंडरीवाल,फेंसिंग,मैदान का समतलीकरण सहित कुल सात कामो का सुदृढ़ीकरण किया गया है।

खेल मंत्री ने कहा कि पूर्व में खिलाडियों की यह मांग रहती थी कि उन्हें रात में भी अपने खेल प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में स्टेडियम में रात्रि में खेल अभ्यास नही हो पाने से खिलाडियों के खेल पर प्रभाव भी पड़ता था लेकिन अब रात में भी खिलाडियों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम सुचारू रहेगा। यहां पर हमारे बच्चे और विभिन्न खेलो के खिलाड़ी अपने -अपने खेलो से संबंधित प्रैक्टिस कर सकेंगे।इससे जहां एक और उनकी खेल प्रतिभा निखरेगी तो वहीं वह अपने खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

खेल मंत्री ने कहा की स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री धामी द्वारा पूर्व में सुदृढ़ीकरण को लेकर घोषणा की गई थी जिसे की आज पूरा करने के साथ ही खिलाडियों को समर्पित किया गया है।उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को बेहतर बनाने की और राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। कहा कि आज खेल और खिलाडियों के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए हमने उदीयमान योजना,मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, नौकरी में आउट ऑफ टर्न जॉब,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडियों के लिए सरकारी नौकरी ,स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड सहित कई अनेको व्यवस्थाएं की हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि स्टेडियम में सुधारीकरण के कामो से हमारे खिलाडियों के साथ ही स्थानीय बच्चों को भी लाभ मिलेगा। खिलाड़ी अपने खेल को और बेहतर कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त हम लगातार खेल अवस्थापनाओं को विकसित रहे हैं। इस वर्ष राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है।राज्य के लिए यह बड़ा ही गर्व का विषय है। राष्ट्रीय खेलो को बेहतर और यादगार बनाने के लिए खेल विभाग प्रतिबद्ध है।राष्ट्रीय खेलो के आयोजन से संबंधित सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए गए हैं। हमारी कोशिश है कि जिस तरह हम उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जानते हैं वैसे ही हम इसे खेल भूमि के नाम से जाने जिस ओर राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, नगर अध्यक्ष अमित शाह, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत चौहान, जिला खेल अधिकारी श्रीमती महेश्वरी, उप जिला खेल अधिकारी अरूण बंगयाल, खेल प्रशिक्षक लियाकत अली खान सहित पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top