Breaking News
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।

बीकेटीसी कर्मचारियों को पहली बार गोल्डन कार्ड से आच्छादित, बीकेटीसी अध्यक्ष “अजेंद्र अजय” के प्रयासों से कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड कैशलेश इलाज की सुविधा।

बीकेटीसी कर्मचारियों को पहली बार गोल्डन कार्ड से आच्छादित, बीकेटीसी अध्यक्ष “अजेंद्र अजय” के प्रयासों से कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड कैशलेश इलाज की सुविधा।

देहरादून:- श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिकों के लिए मंगलवार का दिन मंगलमय हुआ। बीकेटीसी के कर्मचारियों को भी अब राज्य कर्मचारियों की भांति गोल्डन कार्ड की सौगात मिल गयी है। बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय सभागार में अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंगलवार को मंदिर कर्मचारियों को गोल्डन कार्ड सौंपे। इस अवसर पर कार्मिकों ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र का गोल्डन कार्ड बनवाने हेतु किये प्रयासों की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के पश्चात अजेंद्र अजय ने अपने कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। इसके लिए दिसंबर 2022 में सम्पन्न हुई मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना ( एसजीएचएस) के अंतर्गत मंदिर समिति कर्मचारियों के लिए भी गोल्डन कार्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से स्वीकृति मिलने के बाद कार्मिकों का विवरण जमा कर गोल्डन कार्ड बनवाने का कार्य शुरू हुआ। अब तक डेढ़ सौ से अधिक कार्मिकों के गोल्डन कार्य बनकर तैयार हो गए हैं। पेंशनर्स के भी गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया गतिमान है।

यही नहीं अस्थायी कर्मचारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा ( ईएसआई) सहित पीएफ का लाभ दिये जाने हेतु बीकेटीसी द्वारा प्रयास किये जा रहे है। इस संदर्भ में कार्यवाई अंतिम चरण में है।

आज गोल्डन कार्ड वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य वित्त अधिकारी आनंद सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता विपिन तिवारी, विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, प्रबंधक अनसुया नौटियाल, प्रबंधक किशन त्रिवेदी, आशुतोष शुक्ला, मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़, प्रबंधक विशाल पंवार, संजय चमोली, दीपेंद्र रावत, कल्पेश्वरी देवी, विनोद नौटियाल, अमित देवराड़ी, राहुल नेगी, सचिन सेमवाल, एकता, पिंकी, रीना, सविता, विजय पंत, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top