Breaking News
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज से मिले सतपाल महाराज, किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक, सफेद चंदन उगाने के लिए डी नोटिफाई करने का किया अनुरोध।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज से मिले सतपाल महाराज, किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक, सफेद चंदन उगाने के लिए डी नोटिफाई करने का किया अनुरोध।

देहरादून:- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया।

प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कृषि भवन, नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर देश में सुपर रिच फूड उगाये जाने के साथ-साथ उत्तराखंड में किसानों की आय बढ़ाने के लिए टीक और सफेद चंदन आदि उगाने के लिए उनको डी नोटिफाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि टीक, सफेद चंदन जंगलों में उगाते हैं। लेकिन यदि हमें किसानों की आय बढ़ानी है तो उनको डी नोटिफाई करके किसान भी इन्हें उगाकर अच्छी ख़ासी आय अर्जित कर सकते हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कार्बन क्रेडिट पर चर्चा करते हुए यह पंचायतों में किस प्रकार होगा इस पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि जब हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे तभी हमें कार्बन क्रेडिट प्राप्त होगा। भेंट के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने महाराज का आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर महाराज ने उन्हें बद्रीनाथ का प्रसाद भी भेंट किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top