Breaking News
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम, “मन की बात” के 112वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम, “मन की बात” के 112वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय देहरादून में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 72 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 112वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की। प्रधानमंत्री ने देशवासियों के मां के नाम पेड़ लगाने के अभियान से जुड़ने की अपील की ओर ड्रग्स से निपटने तथा लोकल प्रोडक्ट को बढ़ावा के लिए अपने यहां के लोकल प्रोडक्ट को #माई प्रोडक्ट माई प्राइड के नाम से सोशल मीडिया पर अपलोड करने और पेरिस ओलिंपिक में अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर शुरू हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत देशभर में करोड़ों की संख्या में वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद आज पूरा देश 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ कर पूरा देश तिरंगामय होता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय उत्पादों को जीआई टैग की कार्यवाही की जा रही है। जिससे लोकल उत्पादों को अंतराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध हो सके।

मंत्री जोशी ने कहा कि समूह के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित की जा रहा है। आज समूह के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” में लोगों को अनेक प्रकार की विभिन्न जानकारी मिलती है और लोगों को समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से मन की बात कार्यक्रम को अवश्य सुनने की भी अपील की।

इस अवसर पर डॉ. ए.के.श्रीवास्तव, डॉ.अमोली, डॉ. बबिता सहोत्रा, हेमराज, मनोहर भंडारी, सुशील नैनवाल, मोहन बहुगुणा, प्रदीप सजवाण सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top