Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ माँ के नाम मुहिम, बन चुकी है आम जन की मुहिम, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ माँ के नाम मुहिम, बन चुकी है आम जन की मुहिम, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रानीखेत विधानसभा पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों संग एक पेड माँ के नाम मुहिम के अंतर्गत किया वृक्षारोपण,सभी से पेड़ लगाने कि की अपील

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रानीखेत विधानसभा पहुंचकर इंटर कॉलेज में एक पेड़ माँ के नाम के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इसके तहत कैबिनेट मंत्री और पार्टी पदाधिकारीयों ने एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया।अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने माँ के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम की मुहिम शुरू की है जो कि 15 अगस्त तक चलेगी। इस मुहिम को जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। आज प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम आम जन की मुहिम बन गई है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आजकल सावन का पवित्र माह चल रहा है,वर्षा ऋतु भी चल रही है। ऐसे में यह समय पेड़ लगाने का सबसे उपयुक्त समय होता है। कहा कि जब पेड़ रहेंगे तो ही पर्यावरण रहेगा। ऐसे में हम सभी को पेड़ और पर्यावरण के महत्व को समझते हुए पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। पर्यावरण को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है, ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम सराहनीय है । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी से अपील करते हुए कहा की एक पेड़ का महत्व मां के बराबर होता है। ऐसे में एक पेड़ लगाने से जहां हम अपने वातावरण को स्वच्छ रखते हैं तो वहीं हमारी पारिस्थितिकी तंत्र भी मजबूत होता है। प्रधानमंत्री जी ने आज सभी को प्रकृति से जोड़ने का अपने इस अभियान के जरिए कार्य किया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती लीला बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी, जिला महामंत्री विनोद भट्ट, जिला कार्यकारिणी सदस्य दीप भट्ट, दीप पांडे , जिला सह संयोजक विमल भट्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, कन्नू शाह, धन सिंह रावत, भूपाल परिहार, मनीष चौधरी, उमेश पंत, दर्शन बिष्ट, दीप भगत, केवल सती, चंद्र प्रकाश आर्य, दर्शन मेहरा, कृष्णा भंडारी, कमल गिरी, कैलाश बिष्ट, दिनेश वर्मा, राजू रावत, हेम पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top