Breaking News
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों से संबंधित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों से संबंधित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

वीरभूमि उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल बनेगा सैन्य धाम – सैनिक कल्याण मंत्री।

देहरादून:- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को  कैंप कार्यालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में सैनिक कल्याण तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के निर्माण कार्यों को तेजी से करने तथा उच्च स्तरीय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशन के क्रम में 15 अक्टूबर तक किसी भी हाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम के म्यूजियम में सभी शहीदों के चित्र लगाएं जाने के भी निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के भी निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है। उन्होंने सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने तथा निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा सैन्य धाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। मंत्री ने कहा देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

उन्होंने कहा सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा की जाती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह का मंदिर का निर्माण सैन्य धाम में किया जा रहा है। देश के प्रथम सीडीएस और उत्तराखण्ड का गौरव स्व. जनरल बिपिन रावत के नाम पर सैन्य धाम का मुख्य गेट बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा निश्चित ही जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा यह जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने के लिए देश भर से यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। ठीक उसी प्रकार सैन्य धाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग यहां पहुंचेंगे और युवाओं के लिए प्रेरणा स्थल भी बनेगा।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top