Breaking News
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज यानी 2 अगस्त से कोलंबो में होने जा रहा है। श्रीलंकाई टीम को इससे पहले तीन मैचों की टी20I सीरीज में भारत ने 3-0 से हराया था।

अब कोलंबो में श्रीलंकाई टीम एक नया चैप्टर लिखने जा रही है। इस सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम ने कप्तान में बदलाव किया। चरिथ असलंका वनडे सीरीज के लिए टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

वहीं, टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के पास है। रोहित और विराट कोहली 29 जून 2024 को खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच के बाद आज एक्शन में नजर आएंगे। रोहित शर्मा से उम्मीद है कि वह भारत को जीत के साथ वनडे सीरीज का आगाज करना चाहेंगे।

कैसा खेलेगी आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम की पिच?

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले दोनों को फायदा होता है। कोलंबो में अब खेले जाने वाले वनडे मैच में टीमों ने बड़े स्कोर बनाए हैं, लेकिन यहां पर स्पिनरों को खूब मदद मिलती है।

वहीं, बल्लेबाजों को भी रन बनाने का मौका मिलता है। इस स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 164 एकदिवसीय मैचों में से 88 मैच जीते हैं, और पहले पारी का औसत स्कोर 231 रहा है।

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच को लेकर बारिश का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को बारिश की 20% संभावना है।

भारतीय टीम का पलड़ा भारी

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच अब तक 246 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 142 मैच जीते हैं। दूसरी ओर श्रीलंका को सिर्फ 73 मैच में ही जीत मिली है।

दोनों टीमों के बीच 2 वनडे मैच टाई भी रहे हैं। इसके अलावा 17 मुकाबले अब तक ड्रॉ और 12 मैच बेनतीजा रहे हैं। आंकड़ों से साफ है कि श्रीलंका के लिए भारत को हराना आसान नहीं रहने वाला है।

भारत और श्रीलंका के बीच मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच  भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे से खेला जाएगा। पहले वनडे का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी, सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 एचडी टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top