Breaking News
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया जनपद रुद्रप्रयाग का दौरा।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया जनपद रुद्रप्रयाग का दौरा।
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का ट्रेलर हुआ रिलीज, सामने आया अभिनेता का धांसू अवतार

जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा का ट्रेलर हुआ रिलीज, सामने आया अभिनेता का धांसू अवतार

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिनका नाम भले ही इंडस्ट्री के बड़े सितारों में शुमार नहीं हुआ, लेकिन वह अपने दम पर दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे।पिछली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दिखे जॉन की अगली फिल्म वेदा का उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है, जिससे जुड़ीं तमाम रोचक जानकारियां सामने आ चुकी हैं।अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

एक्शन के मामले में जॉन का कोई जवाब नहीं और वेदा के जरिए फिर उन्होंने यह साबित कर दिया है।जॉन के साथ-साथ ट्रेलर में अभिनेत्री शरवरी वाघ का भी एक्शन अवतार देखने लायक है, जो अपने हक की लड़ाई लडऩे के लिए जद्दोजहद करती दिख रही हैं।उधर मौनी रॉय और अभिषेक बनर्जी की झलक भी ट्रेलर में दिखाई गई है, वहीं जॉन के साथ तमन्ना भाटिया की जोड़ी भी फिल्म में जंच रही है।

वेदा 15 अगस्त को सिनेमाघरों का रुख करेगी। हालांकि, इस दिन यह अकेले सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे रही है। फिल्म स्त्री का दूसरा भाग स्त्री 2 भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगा। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव जैसे कलाकार भूमिका में नजर आएंगे।दूसरी ओर एक्शन थ्रिलर पैन इंडिया फिल्म डबल इस्मार्ट भी काफी चर्चा में है। यह भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्रेलर देख एक यूजर ने लिखा, चाहे कुछ भी कहो, लेकिन जॉन अपनी हर फिल्म में कुछ अलग ट्राय करते हैं। एक ने लिखा, जॉन आ रहे हैं, वो भी स्वतंत्रता दिवस पर मतलब एक सुपरहिट फिल्म मिलने वाली है।एक ने लिखा, जॉन के साथ शरवरी का भी एक जुदा अवतार देखने को मिल रहा है।एक लिखते हैं, वाह! जबरदस्त, जोरदार और शानदार।कुछ ने तो जॉन की परफॉर्मेंस के लिए पुरस्कार तक की मांग कर दी है।

बता दें वेदा के प्रोडक्शन का काम भी जॉन ने ही संभाला है।जल्द ही उन्हें फिल्म द डिप्लोमेट में भी देखा जाएगा। इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जो नाम शबाना और मुखबिर जैसी फिल्में और वेब सीरीज बना चुके हैं।इसके अलावा उनकी फिल्म तेहरान आने वाली है, जिसमें उनके साथ मानुषी छिल्लर नजर आएंगी। उनकी फिल्म तारीख भी कतार में है।इन सभी फिल्मों से जॉन बतौर निर्माता भी जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top