Breaking News
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 

डॉ. सुनैना रावत को, राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नियुक्त किया।

डॉ. सुनैना रावत को, राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नियुक्त किया।

देहरादून:- राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर देहरादून के अंग्रेजी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुनैना रावत को राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने आज विधिवत राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया।

डॉक्टर सुनैना रावत पूर्व में राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव में कार्यरत रही है। जहां पर उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने एनएसएस के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों व जनजागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया, जिन्हें महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोग आज भी याद करते हैं।

छात्र जीवन से सामाजिक कार्यों से सरोकार रखने वाली डॉ सुनैना ने कार्यभार ग्रहण करने पर अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुये कहा कि राज्य में राष्ट्रीय सेवा योजना को वह एक मुहिम बनाएगी। जिसमें छात्र छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुये पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के कार्यक्रमों को गति देंगी। इसके अलावा रचनात्मक कार्यों में भी अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारियों के सहयोग से वह इस मुहिम को सफल बनाएगी, जिसके लिये पूर्ण मनोयोग से कार्य करेंगी।

राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर के प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों ने डॉ0 सुनैना रावत को राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

राज्य सेवा योजना कार्यालय में सचिव दीपेंद्र सोनकर ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाया। इस दौरान संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, कार्यरत लेखाकार श्रीमती मोनिका अग्रवाल, वंदना सुंदरियाल, सुमित पुरोहित, अनिल बिस्ट, कमलेश राणा और संतोष कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top