Breaking News
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।
सीएम धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
सीएम धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।

अक्टूबर-नवंबर के मध्य में होंगे, उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या।

अक्टूबर-नवंबर के मध्य में होंगे, उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  रेखा आर्या।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने राज्य में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर की खेल विभाग की समीक्षा बैठक।

गैरसैण विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट, खेल मंत्री ने दिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश।

देहरादून:- उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। जिसमें उन्होंने प्रदेश में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर अधिकारियों से फीडबैक लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

खेल मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है जो कि पूरे उत्तराखंड के लिए हर्ष की बात है जिससे उत्तराखंड को अब देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि के नाम से भी पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अक्टूबर नवंबर के मध्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना तय हुआ है जिसके संदर्भ में आज विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई एवं राष्ट्रीय खेलों के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लिया गया। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है जिसके तैयारियों संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए है।

इसके साथ ही खेल मंत्री आर्या नें कहा कि गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की तैयारियों व स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट बनने के संदर्भ में मा. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विधानसभा सत्र की पहली कैबिनेट में आ जाय व विधानसभा सत्र में प्रश्न टेबल हो जाय के निर्देशों के क्रम में समीक्षा बैठक ली गयी। जिसके क्रम में मेरे द्वारा विभाग को साफ निर्देश दिए गए है कि इस कैबिनेट ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट हर हाल में आ जाना चाहिए। जैसे ही यह कैबिनेट से पारित होता है विधानसभा सत्र में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट विधानसभा के पटल पर आ जाना चाहिए जिसमे किसी भी प्रकार का बिलंब नही होना चाहिए। वहीं निर्देश दिए कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट में एक अधिकारी लगातार बने रहे और जहां मेरी जरूरत पड़ेगी मैं भी संबंधितो को फोन करती आ रही हूं और आगे भी करूँगी।

खेल मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने में हमे काफी आसानी हो जाएगी, वही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रकिया वर्तमान गतिमान है मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार जल्द से जल्द भूमि स्थानांतरण की सहमति देगी। साथ ही कहा कि मुझे लगता है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास किया जाएगाI

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल व उपनिदेशक शक्ति सिंह उपस्थित रहेI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top