Breaking News
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन, वैश्विक विशेषज्ञों ने साझा किए विचार।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवस्थापना विकास से जुड़ी, विभिन्न योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
पीएम मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने दिए दिशा निर्देश।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा कर्कटेश्वर महादेव मंदिर, रेखा आर्या।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
गैस, ईंधन व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित, पैनिक होने की आवश्यकता नहीं, मुख्य सचिव।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।
ऋषिकेश आईडीपीएल में जुआरी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी समेत पूरा स्टाफ निलंबित।

पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने, भारी बारिश में देहरादून स्थित कारगी के, बस्ती में लोगों के बीच जाकर सुनी, आमजन की जन समस्याएँ।

पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने, भारी बारिश में देहरादून स्थित कारगी के, बस्ती में लोगों के बीच जाकर सुनी, आमजन की जन समस्याएँ।

देहरादून:- उत्तराखंड कॉंग्रेस के प्रदेश महामंत्री व पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने जन संवाद से लेकर जन समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत कारगी स्थित वार्ड नंबर 84 के बस्ती में जाकर वहाँ फैली अव्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए कारगर कदम उठाने की बात कही यही नहीं वार्ड के लोगों को व्यथित देख कर नवीन जोशी ने सम्बंधित अधिकारीयों को फोन कर उन्हें जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही।

नवीन जोशी ने वार्ड के लोगों के सामने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी हर समय सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपने नागरिकों के हक – हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहते है आगे उन्होंने कहा की बतौर कांग्रेस कार्यकर्ता मै आप सभी से वादा करता हूँ की जब तक आपकी समस्या का हल नहीं निकलता तब तक मै और पूरी उत्तराखंड कांग्रेस आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आपकी लड़ाई में आपके साथ खड़ी रहेगी चाहे इसके लिए प्रदर्शन या आंदोलन ही क्यूँ न करना पड़े।

प्रमुख जन समस्याएँ

1- नालों का गंदा पड़ा रहना, नगर निगम मैं बार बार शिकायत करने के बाद भी नालों की सफाई नहीं होना।

2- मोहल्ले मैं जल भराव की गंभीर समस्या।

3- मोहल्ले मैं कच्ची सड़क का होना।

4- मोहल्ले में कुछ एक स्थान पर जहाँ पक्की सड़क है वहां बड़े बड़े ऊँचे गटर का होना जो आये दिन लोगों के दुर्घटना का कारण बनता है।

5- मोहल्ले में कई लोग डेंगू से पीड़ित है तथा बढ़ता डेंगू का प्रकोप।

6- क्षेत्र के अधिकतर लोगों का वोटर लिस्ट से नाम गायब होना।

7- बरसात के समय नालों के पानी का घर मैं आ जाना।

8- कूड़े का अम्बार जमा होना।

9- सीवर की समस्या का विकराल रूप ले लेना।

वहीँ जन संवाद से लेकर जन समर्थन कार्यक्रम मैं नवीन जोशी के साथ कांग्रेस प्रवक्ता आशीष नौटियाल,कांग्रेस आईटी सेल महानगर महामंत्री अमन उज्जैनवाल लड्डू मोहम्मद इस्लाम ठेकेदार, नावेद अली, सावेज शाहिद मनीष कुमार देवानन्द मैथानी धीरज शाही निधि नेगी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top