Breaking News
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दी कड़ी चेतावनी, राजस्व वसूली में ढिलाई पर होगी सख्ती।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दी कड़ी चेतावनी, राजस्व वसूली में ढिलाई पर होगी सख्ती।
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।
तीन बार सेना मेडल से सम्मानित कर्नल कृष्ण कांत बाजपेयी ने, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गदरपुर में, ₹2,830.07 लाख की विकास परियोजनाओं का किया  लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री धामी ने NDRF बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर, पुलिस कर्मियों के कल्याण हेतु नई टिहरी में हुई निःशुल्क भूमि आवंटित।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर, NIM के प्रधानाचार्य ने की मुलाकात, कैबिनेट मंत्री ने पर्वतारोहियों के दल को, सफल आरोहण की दी शुभकामनाएं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर, NIM के प्रधानाचार्य ने की मुलाकात, कैबिनेट मंत्री ने पर्वतारोहियों के दल को, सफल आरोहण की दी शुभकामनाएं।

खेल मंत्री रेखा आर्य से मिला नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पर्वतारोहियों का दल।

NIM के कुशल नेतृत्व में पर्वतारोहियों के जरिये कई विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अपने उत्कृष्ट कौशल का दिया जा रहा है परिचय- रेखा आर्या।

देहरादून:- बुधवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान – उत्तरकाशी के पर्वतारोही सदस्य दल ने, संस्थान के प्रधानचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के नेतृत्व में भेंट कर अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। NIM के इस पर्वतारोही दल द्वारा 11 विभिन्न चोटियों का सफल आरोहण किया गया है और ये दल भविष्य में भी कई दूसरे अभियानों के लिए स्वयं को तैयार कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी पर्वतारोहियों को उनके सफल अभियानों के लिए बधाई दी और इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान अपने आप में एक उत्कृष्ट संस्थान है और यहां से प्रशिक्षित पर्वतारोही हर चोटी को फतेह करने में सक्षम होते हैं। मंत्री आर्या ने संस्थान और यहां प्रशिक्षण पा रहे सभी पर्वतारोहियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ है और संस्थान की बेहतरी के लिए जो भी आवश्यक होगा वो उनकी सरकार द्वारा किया जाएगा।

इस अभियान का शुभारंभ (फ्लैग ऑफ) उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी द्वारा 06 जुलाई 2024 को देहरादून से ध्वजांकित कर किया गया । उक्त अभियान में उत्तराखण्ड के माणा क्षेत्र में अवस्थित 11 अनाम व अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण किया गया, जिसमें 06 पर्वत शिखर 6000 मी० से ऊंचे हैं तथा शेष 04 पर्वत शिखर 5900 मी० और 1 पर्वत 5800.मी. से अधिक ऊंचे हैं।

इस अवसर पर संस्थान के उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार, सूबेदार मेजर हजारीलाल, नायब सूबेदार बहादुर पहान, नायब सूबेदार भूपेंद्रर सिंह नायब सूबेदार रविन्द्र सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

इस अभियान दल में संस्थान के प्रशिक्षक और पर्वतारोही शामिल, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:-

राकेश राणा, वरिष्ठ प्रशिक्षक, दीप साही, प्रशिक्षक, विनोद गुसाई, प्रशिक्षक, सौरभ सिंह, प्रशिक्षक, अनुप पंवार, प्रशिक्षक, रविंद्र रावत, सहायक प्रशिक्षक, सुबेदार मेजर हजारी लाल, प्रशिक्षक, नायब सुबेदार भूपेंद्र सिंह, प्रशिक्षक, नायब सुबेदार बहादुर पाहन, प्रशिक्षक, नायब सुबेदार रवींद्र सिंह, प्रशिक्षक, हवलदार थजाली पून, प्रशिक्षक, नायक मनोज कुमार, नर्सिंग अस्सिटेंट, अजीत रावत, सहायक प्रशिक्षक, नवप्रभात, सहायक प्रशिक्षक, हिमांशु जोशी, सहायक प्रशिक्षक, पंकज पंवार, सहायक प्रशिक्षक, मुनेन्द्र राणा, सहायक प्रशिक्षक और सूर्य रावत, सहायक प्रशिक्षक।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के इस साहसिक प्रयास से न केवल पर्वतारोहण के क्षेत्र महत्वपूर्ण योगदान होगा, बल्कि इससे नई पीढ़ी के पर्वतारोहियों को प्रेरणा भी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top