Breaking News
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 

स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।

शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।

नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।

सीएम धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।

84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।

तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से हुआ भारी नुकसान, कई जगहों पर हुआ भू-धंसाव

कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर हुआ भू-धंसाव
 
नदी के तेज बहाव से पुल के पिलर की बुनियाद हो रही खोखली 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में इन दिनों माैसम खराब है। बीती रात तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राजमार्ग पर कई जगहों पर भू-धंसाव हुआ है। वहीं, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारघाटी व केदारनाथ से जोड़ने के लिए कुंड स्थित मंदाकिनी नदी पर बना लोहे के पुल पर खतरा मंडराने लगा है। पुल पर भी दरारें पड़ गई हैं। नदी के तेज बहाव से पुल के एक पिलर की बुनियाद तेजी से खोखली हो रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

बता दें कि तुंगनाथ घाटी के उसाड़ा गांव में मंदाकिनी आकाशकामिनी नदी उफान पर है। जिसके तेज बहाव से व्यापक भू-कटाव हुआ है। गांव में खेती से लेकर रास्तों और कुंड-गोपेश्वर हाइवे पर भी दरारें पड़ गई हैं। केदारघाटी में लगातार हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बहाव तेज हो गया है। जिससे कई जगहों पर तेजी से भू-कटाव हो रहा है। नदी के तेज बहाव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड में बना लगभग 48 मीटर स्पान के लोहे का पुल भी खतरे की जद में आ गया है। पुल का एक पिलर नदी के बहाव से खोखला हो रहा है, जिससे बड़े खतरे की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top