Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक, भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है तिरंगा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

तिरंगा हमारे आन बान और शान का प्रतीक, भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है तिरंगा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून:- सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी अभियान हर घर तिरंगा के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा को भारतीय जनता पार्टी मसूरी विधानसभा आयोजित किया गया, जो देहरादून के किशनपुर डाईवर्जन से प्रारंभ होकर दिलाराम चौक होते हुए हाथीबड़कला में संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों की संख्या में युवाओं, स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते भारत माता की जय नारों के साथ सभी देश भक्ति से ओतप्रोत नजर आए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर पूरे देश के साथ ही राज्यभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और सभी प्रदेशवासियों से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम अमर बलिदानियों को नमन करें। जिन्होंने देश की आजादी, स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर विगत तीन वर्षाे से यह राष्ट्रव्यापी अभियान में बड़े जोर शोर से चल रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की इस तिरंगा यात्रा में बच्चे,युवा और मातृशक्ति ने अपनी सहभागिता निभाई है। यह इस बात का प्रतीक है, कि तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने तथा अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील करते हुए तिरंगे का सम्मान का भी विशेष ध्यान रखने की बात कही।

इस अवसर पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निर्मला थापा, पूनम नौटियाल, डा0 बबीता सहोत्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, सिकन्दर सिंह, अरविन्द डोभाल, समीर पुण्डीर, अनुज कौशल, अमित पंवार, धन सिंह, बालम सिंह बिष्ट, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top