Breaking News
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना। 
चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना। 
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट।
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई।  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई।  
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन।
शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, किसानों के खातों में ससमय मिले एप्पल मिशन का बजट।
कृषि मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, किसानों के खातों में ससमय मिले एप्पल मिशन का बजट।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया, दून अस्पताल का निरीक्षण व्यवस्थाओं की ली जानकारी।
चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन।
चार साल बेमिसालः परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन।
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से – नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन।
मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से – नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन।
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प, सीएम धामी।
पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प, सीएम धामी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित, भाजपा के जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित, भाजपा के जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण।

देहरादून/रुद्रपुर:- जनपद प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुद्रपुर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों को स्मरण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज विश्व की पांचवी आर्थिक शक्ति और विश्व की चौथी सैनिक शक्ति भारत है। उन्होंने कहा आज विश्व को खाद्यान्न निर्यात करने वाला और 70 से अधिक देशों को हथियार देने का काम भी आज भारत देश कर रहा है। मंत्री जोशी ने कहा इन 78 सालों में देश ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से वर्त्तमान तक गरीबों की सेवा, हाशिए पर रह रहे लोगों की सुरक्षा, किसानों का कल्याण सुनिश्चित करने, जीवन की सुगमता बढ़ाने, बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा में सुधार, युवाओं के नेतृत्व में प्रौद्योगिकी प्रेरित विकास को बढ़ावा देने और व्यवसाय को सुगम बनाने के लिए विकास की पहलें शुरू की गई। उन्होंने कहा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उसे हमें सबको मिलकर पूरा करने में आगे आना होगा। इस अवसर पर मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, अमित नारंग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top