Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, अगस्तमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने व भणज में आईटीआई खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, अगस्तमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने व भणज में आईटीआई खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खराब मौसम की वजह से अगस्त्यमुनि नहीं जा पाए, जनता को वर्चुअली किया संबोधित।

देहरादून/अगस्तमुनि:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को खराब मौसम की वजह से अगस्तमुनि नहीं जा पाए। उन्होंने देहरादून कैंप कार्यालय से अगस्त्यमुनि में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में उपस्थित जनता को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने अगस्तमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने और भणज में आईटीआई खोलने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा “भै-बैणियूं म्यारी दिल से बड़ी इच्छा थै कि आज मि रुद्रप्रयाग मा होण वला कार्यक्रम मा आप सबु का बीच शामिल हों, पर खराब मौसमा बजैह यू संभव नि व्हे सकी। जल्दी ही आप लोखूं तै मिलुणों रुद्रप्रयाग औलु”। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति एवं जनता को रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में दूसरी चरण की यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की जा रही है। यात्रा को और सुगम एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। चारधाम यात्रा के लिए अब मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई बाध्यता भी नहीं होगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, चारों धामों सहित हर संभावित स्थान पर पंजीकरण का विकल्प अब मौजूद रहेगा। इस वर्ष की यात्रा पूर्ण होते ही अगले वर्ष की यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जल्द यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से यात्रा संचालन शुरू होने जा रहा है, इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ या किसी दूसरे धाम के नाम पर कहीं भी देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। इसके लिए सरकार ने तुरंत मंत्री मंडल में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया गया है। कहा कि केदार घाटी के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है।

विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की।

विधायक भरत सिंह चैधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था, लेकिन पल- पल बदल रहे खराब मौसम के कारण उनका पहुंचना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी बहनों की राखियाँ मुख्यमंत्री तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री केदारनाथ क्षेत्र में आकर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से रूबरू होंगे।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी महिलाओं का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया गया है। जिसको लेकर उन्होंने आश्वस्त किया है कि आज प्राप्त शिकायतों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया। यहां रीप के माध्यम से मधु गंगा एवं जय दुर्गा स्वयं सहायता समूहों ने रिंगाल की राखियां सहित अन्य उत्पादों का स्टॉल भी लगाया था।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, ओएसडी मुख्यमंत्री बलवीर सिंह दानू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, कुलदीप सिंह रावत, पंकज भट्ट ने भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं जनता को संबोधित करते हुए राखी की शुभकामनाएं दी एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हित चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, एसएसपी पौड़ी लोकेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल शुक्ला, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

                          “घोषणाएं”

* विजयनगर- पठालीधार मार्ग में क्षतिग्रस्त 1500 मीटर मार्ग का सुरक्षात्मक एवं पुननिर्माण कार्य करने के लिए 05 करोड़ की धनराशि निर्गत की जाएगी

* भणज में आईटीआई खोलने को स्वीकृति।

* नगर पंचायत अगस्त्य मुनि को नगर पालिका बनाया जाएगा।

* तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की स्वीकृति।

* मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण-हाॅटमिक्स।

* गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाया जाएगा।

* महर्षि अगस्त्यमुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण।

* यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top