Breaking News
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
आईटी पार्क क्षेत्र को जलभराव से मिलेगी स्थायी निजात, 38 करोड़ रुपये का मेगा प्लान जिला प्रशासन ने किया तैयार। 
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वच्छ सर्वेक्षण: काशीपुर को प्रदेश में और रुद्रपुर को हिमालयी राज्यों में मिला प्रथम पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर महोत्सव का किया शुभारंभ, 52.55 करोड़ रुपये की 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हरिद्वार में, आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए, प्रदान की ₹353.93 लाख की धनराशि।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।
नंदा गौरा योजना से वंचित पात्र बालिकाओं के लिए जल्द जारी होगी विज्ञप्ति, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, रेखा आर्या।
सीएम धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
सीएम धामी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने की शिष्टाचार भेंट।
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।
84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान, महेंद्र भट्ट।

कॉंग्रेस के पूर्व विधायक ने की, नियमानुसार दोबारा परिसीमन किये जाने की मांग।

कॉंग्रेस के पूर्व विधायक ने की, नियमानुसार दोबारा परिसीमन किये जाने की मांग।

देहरादून:- राजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में उप नगर अधिकारी का घेराव किया और नगर निगम के सभी वार्डों का नियमानुसार दोबारा परिसीमन किये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। साथ ही  कहा कि जल्द ही परिसीमन नहीं किया गया तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि उप नगर अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित किये गये ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के समस्त वार्डों का शीघ्र ही नियमानुसार परिसीमन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में परिसीमन हुआ है वह बिल्कुल नियमानुसार नहीं किया गया है, जो कई वार्डों की सीमाओं को बिल्कुल अलग अलग तरीके से काटा गया है। उन्होंने कहा कि यह परिसीमन भाजपाईयों के दवाब में किया गया है जिसे रद्द किया जाना चाहिए और दोबारा नये सिरे से परिसीमन को किया जाये और केवल कांग्रेस के वार्डों में ही यह कार्य किया गया है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि प्रत्येक वार्डों की जनसंख्या में भी अंतर दर्शाया गया है और कहीं दस हजार, कहीं आठ हजार तो कहीं छह हजार तो कहीं पांच हजार वोटर दर्शाये गये है। जबकि पूरा क्षेत्र नगर निगम में आते है। उन्होंने कहा कि यह परिसीमन जल्दी में किया गया है। इस परिसीमन में किसी भी जन प्रतिनिधि का कोई सुझाव नहीं लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम में दोबारा से परिसीमन करने की जरूरत है। और पूर्व में वार्डों का परिसीमन अधिकांश ठीक था और कुछ वार्ड जरूर बड़े थे परन्तु इस बार तो जल्दी से सभी वार्डों की सीमायें अलग अलग कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन्हें शीघ्र ही ठीक किया जाये। साथ ही कहा कि कई वार्डों को दूसरी विधानसभाओं में जोडा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार इस ओर मांग उठाई जा रही है लेकिन सरकार व नगर निगम की ओर से किसी भी प्रकार की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है जिससे सभी में व्यापक स्तर पर रोष बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि इसमें दोबारा नियमानुसार परिसीमन में सुधार किये जाने की आवश्यकता है और जल्द ही दोबारा नियमानुसार से परिसीमन नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा और न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा और इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी।

इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, नीनू सहगल, हरी प्रसाद भटट, अर्जुन सोनकर, रमेश कुमार मग्गू, दीप वोहरा, इलियात खान, दीपा चौहान, देवेन्द्र कौर, विरेन्द्र बिष्ट, सुरेश, शिव कुमार, ओम प्रकाश, जहांगीर खान, ओमी यादव, हेम राज, अशोक कुमार, अनूप कपूर, प्रियांश छाबडा, दिनेश नेगी, निखित कुमार, राजेश उनियाल, आशीष, राकेश पंवार, सोम प्रकाश वाल्मीकि, ओम प्रकाश सती, विवेक चौहान, उदयवीर मल्ल, इन्तजार अहमद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top