Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 अक्टूबर तक होंगे संपन्न, प्रदेश सरकार ने हाइकोर्ट को कराया अवगत।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 अक्टूबर तक होंगे संपन्न, प्रदेश सरकार ने हाइकोर्ट को कराया अवगत।

देहरादून/नैनीताल:- उत्तराखण्ड के लम्बित निकाय चुनाव व निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति को लेकर राज्य सरकार ने मंगलवार को हाईकोर्ट के सामने स्थिति साफ कर दी है। शहरी विकास अपर सचिव नितिन भदौरिया व महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को बताया कि 25 अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव कर लिए जाएंगे। और राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति एक पखवाड़े के भीतर कर ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 में निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। प्रशासकों का कार्यकाल भी जून में खत्म हो चुका है।हाईकोर्ट को अभी तक निकाय चुनाव नहीं कराए जाने के कारण भी गिनाए गए। कहा गया कि लोकसभा चुनाव, बरसात व आपदा की वजह से तैयारी नहीं हो पाई। लेकिन अब सरकार 25 अक्टूबर से पहले निकाय चुनाव कराने को तैयार है।

प्रदेश सरकार की ओर से यह अंडर टेकिंग मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की युगलपीठ के समक्ष दी गयी। निकाय चुनावों को लेकर मोहम्मद अनवर मो. अनीस की ओर से दायर जनहित याचिका में कहा गया था कि सरकार निकाय चुनाव नहीं करा रही है। निकायों में प्रशासकों की तैनाती कर दी है गई है।

इससे पूर्व मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने राज्य सरकार से पूछा था कि कि पूर्व के आदेश पर निकाय चुनाव कराने के लिए क्या तैयारियां की गई है। आज 20 अगस्त को राज्य सरकार को हाईकोर्ट के सामने निकाय चुनाव का प्लान पेश करना था।

गौरतलब है कि प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयुक्त की। कुर्सी भी लम्बे समय से रिक्त है। ऐसे में निकाय चुनाव की तैयारी पर भी विपरीत असर पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top