Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

कांग्रेसियों ने प्रवर्तन निदेशालय का किया घेराव, केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का लगाया आरोप, राजीव महर्षि।

कांग्रेसियों ने प्रवर्तन निदेशालय का किया घेराव, केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का लगाया आरोप, राजीव महर्षि।

देहरादू:- गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल प्रदर्शन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के देश व्यापी आह्वान पर किया गया। सवेरे सभी कांग्रेसी कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए उसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए क्रॉस रोड स्थित ईडी कार्यालय पर पहुंचे। लेकिन भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को प्रवर्तन कार्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेस जन बैरिकेडिंग पर चढ़ गये और जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार के खिलाफ मुखर हैं। लेकिन उनके ऊपर भी केंद्रीय एजेंसियों की जांच बैठाई जा रही है। उनको केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से डराने की कोशिशें की जा रही है। हाल ही में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है,उस रिपोर्ट में प्रमाण सहित अडानी समुह और सेबी प्रमुख पर लगाये गये हैं। लेकिन सरकार इसमें त्वरित कार्रवाई की बजाय उद्योगपति को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों लोगों का पैसा स्टॉक मार्केट में डूब गया, उसका कौन जिम्मेदार है, यह जानने का अधिकार लोगों को है। इसके अलावा भाजपा शासन काल में महंगाई, बेरोजगारी महिला अपराधों में वृद्धि हुई है, इसलिए आज कांग्रेस सड़कों पर उतरकर ईडी कार्यालय में प्रदर्शन कर रही है। और यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि डबल इंजन की सरकार इन मुद्दों को लेकर पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को- ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ईडी सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग विपक्षी नेताओं के खिलाफ करती आ रही है, लेकिन जो भाजपा में शामिल हो जाता है, उसकी फाइल बंद कर दी जाती है। यह सरकार एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है,उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं करेंगे।

इस अवसर पर प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस नेता रंजीत रावत, चीफ मीडिया को- ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि समेत अन्य जनपदों से आए आदि कई नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top