Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, सेरकी मालदेवता में अतिवृष्टि के कारण, हुए नुकसान का किया निरीक्षण।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, सेरकी मालदेवता में अतिवृष्टि के कारण, हुए नुकसान का किया निरीक्षण।

मंत्री जोशी ने सेरकी में नाले के चौड़ीकरण के दिए निर्देश, राजस्व विभाग को पुनः सर्वे को कहा।

देहरादून:- शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता एवं सेरकी में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आंशिक क्षति के तात्कालिक सहायता राशि के चैक भी सौंपे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लेकर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नंगे पैर पानी में उतरे और स्थिति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्थिति सामान्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सेरकी में नाले का चौड़ीकरण करने के लिए आगणन बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र ज्वाइंट सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की घटनाओं से निपटने हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जिनका अधिक नुकसान हुआ है, उनके दुबारा आंकलन करने के राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए है। मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, बीडीसी बालम सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग के ईई डीसी उनियाल, लोक निर्माण विभाग ईई जितेंद्र त्रिपाठी, पीएमजीएसवाई के ईई संजीव श्रीवास्तव, जलनिगम के ईई संजीव वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एमपी शाही, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top