Breaking News
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
भाजपा NGO प्रकोष्ठ द्वारा NGO’S समन्वय एवं विकास सम्मेलन का भव्य आयोजन।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
एमडीडीए की नई पहचान जनता करेगी तय, मैस्कॉट डिज़ाइन पर ₹50 हजार का इनाम।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
दायित्वधारी सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु, जनसमस्याओं के समाधान में निभाएं सक्रिय भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात, लालचन्द शर्मा।

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात, लालचन्द शर्मा।

देहरादून:- शनिवार को राजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी से मुलाकात की और  बिन्दाल नदी में क्षतिग्रस्त पुश्तों को बनाये जाने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने शीघ्र ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिन्दाल नदी में भारी बारिश से नदी का बहाव तेज आने के कारण वहां पर रह रहे निवासियों के घरों में नदी का पानी घुस गया और जिससे उनके घरों का पूरा सामान खराब हो गया है और उन लोगों को रहने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और उनकी सहायता किये जाने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि नदी का बहाव एक ही तरफ होने के कारण पानी पुश्तों से नीचे की मिट्टी काटकर पुश्तों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है और कभी भी भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुश्तों को सुरक्षित करने के लिए जेसीबी की आवश्यकता है और वहां पर बॉब कट या जेसीबी से नदी का बीच का हिस्सा साफ करने के लिए जेसीबी लगाई जाए और साथ ही वहां पर पुश्ता बनाया जाए ताकि वहा पर निवास कर रहे लोगों की सुरक्षा की जा सके।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, दीप वोहरा, अर्जुन सोनकर के साथ ही प्रभावित परिवारों के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top