Breaking News
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।
उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि।
पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।
पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।
सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।
मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।
मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।
‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।
‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।
चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।   
चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।  
विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।
विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखण्ड में पीएमजीएसवाई-1 एवं 2 के, अवशेष कार्यों को पूर्ण करने की बढ़ी समयसीमा, मार्च 2025 तक किया गया विस्तारित।

उत्तराखण्ड में पीएमजीएसवाई-1 एवं 2 के, अवशेष कार्यों को पूर्ण करने की बढ़ी समयसीमा, मार्च 2025 तक किया गया विस्तारित।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेशवासियों की ओर से जताया आभार।

देहरादून:- भारत सरकार ने प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, मानसून में पर्वतीय क्षेत्रों में अतिवृष्टि, दैवीय आपदा, निरन्तर होने वाले भूस्खलन आदि के कारण उत्तराखण्ड में पीएमजीएसवाई-1 एवं 2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की समयसीमा को मार्च 2025 तक विस्तारित किया गया है। जिसके लिए सूबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया कि उन्होंने इसको लेकर केंद्रीय मंत्री से वार्ता की।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जून माह में उनके द्वारा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में भेंट के दौरान उनसे उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पीएमजीएसवाई-1 की 94 सड़के तथा एवं पीएमजीएसवाई-2 की 03 अवशेष सड़को के कार्यों को पूर्ण करने के लिए 06 माह आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी के आग्रह को स्वीकार करते हुए ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मार्च 2025 तक पीएमजीएसवाई-1 एवं 2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अवशेष कार्यों की समय सीमा बढ़ने से ₹273 करोड़ का व्यय भार राज्य सरकार पर नहीं पड़ेगा। ग्राम्य विकास मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य द्वारा हर सम्भव प्रयास करते हुए विस्तारित समयसीमा के अन्तर्गत समस्त योजनाओं के अवशेष कार्यों को पूर्ण कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top