Breaking News
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
फिटनेस का मूल मंत्र है खेल के प्रति जागरूकता, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।

बरेली में मुस्लिम परिवार को मकान बेचने पर हिंदू परिवारों ने किया पलायन का ऐलान, सड़कों पर उतरे लोग

बरेली में मुस्लिम परिवार को मकान बेचने पर हिंदू परिवारों ने किया पलायन का ऐलान, सड़कों पर उतरे लोग

बरेली। बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मोहल्ले में मुस्लिम परिवार को मकान बेचने के बाद हिंदू परिवारों ने पलायन की घोषणा कर दी है। हिंदू परिवारों ने अपने हाथों में पोस्टर लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया और अपने मकानों के बाहर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं।

क्या है मामला?
यह घटना बरेली के थाना किला जनपद क्षेत्र के मोहल्ला पंजाब पुरा वकीलों वाली गली की है। पुलिस के अनुसार, मोहल्ले के निवासी विष्णु स्वरूप ने अपना पैतृक मकान हाल ही में कुमारी शबनम नामक मुस्लिम महिला को 20 लाख रुपये में बेचा था। जब मोहल्ले के हिंदू परिवारों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने इस सौदे का विरोध किया और पलायन की धमकी दी। उनका कहना है कि जिस चौराहे पर मकान बेचा गया है, वहां होलिका दहन होता है, और उन्हें अपने त्योहार मनाने में दिक्कत हो सकती है।

पुलिस की मध्यस्थता
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से बात की है और मामले का समाधान निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष मामले के निस्तारण के लिए सहमत हैं और जल्द ही बातचीत के जरिए इस विवाद का हल निकाला जाएगा।

मकान बेचने वाली महिला का निर्णय
विरोध के बाद, मकान खरीदने वाली मुस्लिम महिला कुमारी शबनम ने भी मकान को फिर से किसी हिंदू परिवार को बेचने की घोषणा की है, जिससे स्थिति को शांत करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top