Breaking News
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।

सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।

सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 

दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।

मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से की भेंट।

देहरादून/नई दिल्ली:-  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से शिष्टाचार भेंटकर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की परंपरागत मण्डुवा फसल हेतु निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अन्य मिलेट फसले यथा-कौणी, चीना, कोदो, कुटकी को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत अन्तःग्रहण किये जाने हेतु तीन वर्ष तक अनुमति प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा का भी आमंत्रण भी दिया। इस दौरान कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया में जारी बयान में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि निश्चित ही इस प्रयास से उत्पाद बढ़ेगा और उत्पादन बढ़ने से किसान मजबूत होने के साथ ही कृषकों को आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top