Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।

कांग्रेसियों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष पर, छायादार/फलदार पौधों का किया रोपण, लालचंद शर्मा।

कांग्रेसियों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष पर, छायादार/फलदार पौधों का किया रोपण, लालचंद शर्मा।

देहरादून:- मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत जाखन (दून विहार) तिलक पार्क में, कांग्रेसियों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष पर छायादार/फलदार पौधों का रोपण कर कहा कि आज हमारा वातावरण दूषित हो रहा है। लेकिन अब भी हमने कोई सबक नहीं लिया तो आने वाले दिनों में हमें दिक्कत हो सकती है।

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि एक-एक पौधा पर्यावरण को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता हैं। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा एवं धरती पर प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए वनों का विस्तार करना समय की मांग है। वन हमारे जीवन के लिए उतने ही जरूरी है, जितना भोजन एवं पानी है। पर्यावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए हमारी आने वाली पीढि़यों का भविष्य सुरक्षित कर सकें। साथ ही कहा कि हम सबका दायित्व है कि पौधरोपण के साथ-साथ इनका पालन पोषण अपने बच्चे की तरह करें ताकि वह वृक्ष बन सके। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने और इनकी रक्षा करने का संदेश हमारे वेद-पुराणों में भी दिया गया है। आज के समय में उत्पन्न ग्लोबल वार्मिंग और ग्लेशियर पिघलने जैसी चुनौतियों का सामना हरे-भरे वातावरण के बल पर ही करना संभव है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है बल्कि देश के विकास की गति को बनाये रखने के लिए भी अनिवार्य है।

गोदावरी थापली ने कहा कि प्रदेश में वनों और पेड़ों के समाप्त होते स्तर को देखते हुए, सरकार और वनविभाग को चाहिए कि प्रत्येक न्याय पंचायत से कम से कम एक पंचायत को गोद लेकर मौसमी फलदार, छायादार आदि पेड़ लगाया जाये ताकि सम्बन्धित क्षेत्रवसियों को लकड़ी, जड़ी बूटी व फल बेचने का अधिकार मिले तथा आय का साधन बढ़ें और वह गाँव एक रोल मॉडल के रूप में उदाहरण बन सके।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली, अनूप सक्सेना, जगदीश चौहान, दीप चौहान, अशोक चौरोसिया, इन्द्रपाल सिंह पाल्ली, भरत रावत, शेखर श्रीवास्तव, सुरेन्द्र जोशी, प्रदीप शुक्ला, दिनेश, आनंद लियाक़त अली आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top