Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
विश्व कैंसर दिवस पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने, चलाया जनजागरूकता अभियान।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।

मंत्री रेखा आर्या का बयान, हम प्रदेश की बहिनों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित, बहन-बेटियों के ख़िलाफ़ अपराध करने, वाले बिलकुल भी बख्शे नहीं जाएंगे।

मंत्री रेखा आर्या का बयान, हम प्रदेश की बहिनों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित, बहन-बेटियों के ख़िलाफ़ अपराध करने, वाले बिलकुल भी बख्शे नहीं जाएंगे।

देहरादून:- बुधवार को विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने, विधानसभा भवन में महिला सशक्तिकरण और महिला कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आंगनबाड़ी-क्रैच, वात्सल्य योजना व एकल महिलाओं के लिए प्रस्तावित योजना सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और इनके कुशल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मीडिया से बात करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में सेलाकुई और हरिद्वार में आंगनबाड़ी को मॉडल क्रैच के तौर पर विकसित किया जाएगा जहां बच्चों के पूर्ण विकास पर बल दिया जाएगा। 

बैठक में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, नंदा-गौरा योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर विमर्श किया गया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ये प्रदेश की हर महिला के लिए हर्ष का विषय है कि महिलाओं से जुड़ी सभी योजनाओं… चाहे वह राज्य सरकार की हैं या केंद्र सरकार की… उनके लिए तय कोष निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है और योजनाओं को पूरी सजगता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

मंत्री रेखा आर्या ने महिलाओं के ख़िलाफ़ हो रहे अपराध पर कड़ा बयान देते हुए कहा कि बहन-बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों पर उत्तराखण्ड सरकार ज़ीरो टॉलरेंस अपना रही है और ऐसे किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि हमारा संकल्प प्रदेश की प्रत्येक महिला को सशक्त व राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभ बनाने का है और इसके लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। मैं उत्तराखण्ड की सभी बहनों और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

इस बैठक में सचिव चंद्रेश कुमार यादव, निदेशक प्रशांत आर्या व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top