Breaking News
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, चिराग पासवान से की शिष्टाचार भेंट।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, चिराग पासवान से की शिष्टाचार भेंट।

देहरादून/नई दिल्ली:- प्रदेश की कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को अवगत कराया कि भारत सरकार द्वारा पीएमएफएमई योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 तक उत्तराखण्ड राज्य में 1591 इकाई स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजनान्तर्गत लगभग 52 करोड़ के निवेश से 707 सूक्ष्म खाद्य उद्यमों के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं। इन इकाईयों से लगभग 3000 व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई योजनान्तर्गत प्रमोशन गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए डीआरपी के लम्बित देयकों का यथाशीघ्र भुगतान करते हुए योजना की प्रगति में तीव्रता लाने हेतु भारत सरकार के पोर्टल पर आ रही समस्याओं का निराकरण किया जा चुका है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री से पीएमएफएमई योजनान्तर्गत प्रमोशन गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं डी०आर०पी० के लम्बित देयकों के भुगतान हेतु भारत सरकार से शतप्रतिशत केन्द्रांश की धनराशि शीघ्र अवमुक्त कराने का अनुरोध किया। ताकि योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति सम्भव हो सके। जिसपर केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने सकारात्मक आश्वासन देते शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया। 

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को उत्तराखंड के जैविक उत्पादों से निर्मित किट और रेशम से निर्मित शॉल भेंट की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को उत्तराखंड का दौरा करने और नवनिर्मित पीएमएफएमई स्टोर के लोकार्पण करने का भी अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top