Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज सीएमई में विशेषज्ञों, ने एडवांस सेमुलेशन तकनीक से दी ट्रेनिंग।

एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज सीएमई में विशेषज्ञों, ने एडवांस सेमुलेशन तकनीक से दी ट्रेनिंग।

उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल के दिशा निर्देश पर हुआ सीएमई का आयोजन।

जुनियर रेजीडेंट्स के लिए विशेष रूप से आयोजित सीएमई में दी गई काॅर्डियक इमजरेंसी पर ट्रेनिंग।

देहरादून:- श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के एनेस्थीसिया विभाग की ओर से बुधवार को एक दिवसीय सीएमई का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने जुनियर रेसीडेंट्स डाॅक्टरों को काॅर्डियक लाइफ सपोर्ट सिस्टम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उत्तराखण्ड मेडिकल काउंसिल के दिशा निर्देश पर आयोजत सीएमई में 100 जुनियर रेसीडेंटस ने प्रतिभाग किया। 

बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभागार में श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के प्राचार्य डाॅ अशोक नायक ने सीएमई का शुभारंभ किया। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डाॅ निशिथ गोविल, डॉ राहुल चौहान, डॉ कुमार पराग, डॉ उमा मरियम ने जूनियर रेसीडेंट तृतीय वर्ष के डाॅक्टरों को काॅर्डियक लाइफ सपोर्ट सिस्टम की ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंग सैशन के दौरान उन्होंने एडवांस सेमुलेशन तकनीक के आधुनिक माॅडल से काॅर्डियक इमजरेंसी में सीपीआर व उपचार की अन्य प्रचलित विधाओं से रूबरू करवाया। जुनियर रेसीडेंट्स ने बेहर रूचि के साथ ट्रेनिंग सैशन का अनुभव लिया व जिज्ञासपूर्वक प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों के पैनल ने उनकी जिज्ञासाओं को उत्तर देकर शांत किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ अजय पंडिता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top