Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने स्पेशल आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ।

टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने   स्पेशल आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ।

देहरादून-: सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने स्पेशल आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना। सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड वासीयों के लिए सौभाग्य की बात है की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी के अथक प्रयासों एवम संकल्पों के परिणामस्वरूप आज हम सभी को यह दिन देखने को मिल रहा है, कि 500 वर्षों का संघर्ष सफल हुआ है।
भारत के आराध्य भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक उनके दर्शन करना चाहता है। इस शुभ अवसर पर देवभूमि वासियों को आस्था ट्रेन की यह सौगात निश्चित ही प्रशंसनीय है। मैं माननीय मोदी जी एवम युवा मुख्यमंत्री धामी जी का आभार व्यक्त करती हूँ। कि उन्होंने देवभूमि के श्रद्धालुओं की आस्था को नवप्राण प्रदान किये हैं। देवभूमि से अयोध्या धाम तक जाने वाली यह ट्रेन भगवान राम और देवभूमि के अन्तर्सम्बन्धों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। राम जन-जन के प्राणाधार हैं। उनकी कृपा से ही भारत नव उत्कर्ष को प्राप्त कर रहा है।
भगवान राम हमें आदर्शवाद की प्रेरणा देते हैं। जीवन में आदर्शवाद, संस्कार एवं सरोकारों का समन्वय स्थापित कर किस तरह से जिया जा सकता है , यह सब हमें प्रभु श्री राम का चरित्र बतलाता है। यही समय है ,और सही समय है, जब भगवान राम के जीवन चरित्र को हम अपने व्यक्तित्व में आत्मसात करें। और एक श्रेष्ठ भारत का निर्माण करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top