Breaking News
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के, स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के, स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

आज मैं जहां पर भी हूं, उसके पीछे मेरी सैनिक पृष्ठभूमि है- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून:- रविवार को देहरादून के बालावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स का 49वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों एवं वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बटालियन के पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स में उनको सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां पर भी हूं उसके पीछे मेरी सैनिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने अपने पल्टन में बिताए पलों को भी याद किया। गढ़वाल राइफल वीरता की मिसाल है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह वीरों की भूमि है, राष्ट्र भक्तों की भूमि है। देश की सेना का लगभग 17 प्रतिशत सैनिकों की पूर्ति उत्तराखंड जैसा कम आबादी वाला राज्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सैनिकों के प्रति विशेष लगाव है। वन रैंक वन पेंशन जैसे पूर्व सैनिकों की वर्षों से चली आ रही मांग को मोदी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनपद स्तर पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। शहीदों के परिवारों के एक सदस्य को नौकरी देने का काम भी राज्य सरकार कर रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान के लिए उत्तराखंड में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप सैन्यधाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं पूरी शिद्दत के साथ इस काम में लगा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि यह सैन्य धाम देश की सेना के शौर्य और गौरवशाली इतिहास को संजोने वाला स्थान होगा।

इस अवसर पर 14वी गढ़वाल रायफ़ल्स पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष उमाकांत जोशी, कैप्टन धनीराम नैनवाल, कैप्टन गुलाब सिंह, कैप्टन अवतार सिंह नेगी, पार्षद नरेंद्र बिष्ट, कैप्टन केदार सिंह बुटोला, संचालन कैप्टन रघुवीर सिंह, विनोद कुमार, कैप्टन डीपी बलूनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सम्मानित हुए वीरता पदक विजेता – सुबेदार मेजर कुंवर सिंह भाटी वीर चक्र, सूबेदार मेजर सतेन्द्र सिंह नेगी सेना मेडल, सुबेदार विनोद सिंह सेना मेडल।

सम्मानित हुई वीर नारियां – लक्ष्मी तोमर, कलावती देवी बिष्ट, शान्ति देवी असवाल, सरिता देवी उनियाल सुलोचना सुंदरियाल, गुड्डी देवी, मीना देवी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top