Breaking News
अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा, डाॅ. धन सिंह रावत।
अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगा, डाॅ. धन सिंह रावत।
SGRR एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन।
SGRR एजुकेशन मिशन के छात्र-छात्राओं ने किया प्रशंसनीय प्रदर्शन।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन।
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, कानून व्यवस्था और नर्सिंग अभ्यर्थियों के मुद्दे पर सौंपा ज्ञापन।
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार।
नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मोटर मार्ग कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के मोटर मार्ग कार्यों की समीक्षा की, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर, कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान खेती।
हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर, कृषि विभाग की पहल से 70 हेक्टेयर क्षेत्र में शुरू हुई हाइब्रिड धान खेती।
कैबिनेट बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में, कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति को मंजूरी।
कैबिनेट बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में, कृषि विकास और पलायन रोकने के लिए स्वैच्छिक/आंशिक चकबंदी प्रोत्साहन नीति को मंजूरी।
सरकार से बातचीत के आधार पर, नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का भाजपा ने किया स्वागत। 
सरकार से बातचीत के आधार पर, नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का भाजपा ने किया स्वागत। 
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की बैठक, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

प्रदेश सरकार हर साल बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए देगी धनराशि, सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्रदेश सरकार हर साल बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए देगी धनराशि, सीएम धामी ने दिए निर्देश

प्रदेश के हर जिले में कामकाजी महिला छात्रावास का किया जाएगा निर्माण 

‘नंदा गौरा योजना ‘में जरूरी बदलाव के लिए किया जा रहा प्रस्ताव तैयार 

देहरादून। नंदा गौरा योजना के तहत बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार हर साल कुछ धनराशि देगी। इसके लिए नंदा गौरा योजना में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए एक महीने के भीतर विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश की दो देवियों नंदा और गौरा के नाम पर शुरू की गई नंदा गौरा योजना के तहत वर्तमान में सरकार बेटियों के जन्म पर 11,000 रुपये और उसके 12वीं पास करने पर 51,000 रुपये की धनराशि देती है, लेकिन सरकार अब इस योजना में बदलाव करने जा रही है।

सरकार की मंशा है कि इस योजना को सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ते हुए हर साल पात्र बेटियों के खाते में कुछ धनराशि दी जाए। जो 10,000 या इससे अधिक हो सकती है। बेटियों को उच्च शिक्षा में प्रेरित करने के लिए यह धनराशि दी जाएगी, जिससे उनका उच्च शिक्षा में प्रतिभाग बढ़ेगा। वहीं, हर साल दी जाने वाली इस धनराशि से बेटियों को उच्च शिक्षा के खर्च को वहन करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नंदा गौरा योजना में जरूरी बदलाव के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

प्रस्ताव तैयार किए जाने के दौरान यह देखा जा रहा कि योजना के तहत पात्र बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए हर साल तय धनराशि दी जाए या फिर अलग-अलग कोर्स के लिए अलग-अलग धनराशि दी जाए। प्रदेश के हर जिले में कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिसे पीपीपी मोड में संचालित करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भूमि की उपलब्धता और इसे पीपीपी मोड में चलाने के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top