Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।

कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा देहरादून महानगर के हालात हो गए बहुत खराब, स्मार्ट सिटी का काम पड़ा है आधा-अधूरा।

कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा पर लगाया आरोप, कहा देहरादून महानगर के हालात हो गए बहुत खराब, स्मार्ट सिटी का काम पड़ा है आधा-अधूरा।

देहरादून:- कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में चल रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वेव सिटी में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने स्थानीय जनता से आगामी नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी समर्थन की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में देहरादून महानगर के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। भाजपा ने अपने पिछले कार्यकाल में जनसमस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की है। स्मार्ट सिटी का काम आधा-अधूरा पड़ा है आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। सडकें गड्डों में तब्दील हो चुकी हैं तथा सीवर का गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है तथा आने वाले समय में गम्भीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। आज देहरादून महानगर के आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है।

नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता के सामने रखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में जनता का साथ देने की अपील करते हुए जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में देहरादून महानगर में कई सडकों का जाल बिछा, जनहित की योजनाओं पर काम हुआ परन्तु जब से महानगर के निगम की डोर भाजपा ने पकडी है तब से शहर का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मेयर एवं निगम बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कांग्रेस के साथ जुडने की अपील की।

इस अवसर पर आलोक मेहता, अमर मेहता, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, अनिल नेगी आदि अनेक कांग्रेसजन एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top