Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

मंत्री सौरभ बहुगुणा से बिना पूछे मनमाने ढंग से, हो रहे ट्रांसफर,अटैचमेंट व प्रमोशन, मंत्री कार्यालय से सेवायोजन विभाग के निदेशक को जारी किया गया कड़ा पत्र।

मंत्री सौरभ बहुगुणा से बिना पूछे मनमाने ढंग से, हो रहे ट्रांसफर,अटैचमेंट व प्रमोशन, मंत्री कार्यालय से सेवायोजन विभाग के निदेशक को जारी किया गया कड़ा पत्र।

देहरादून:-  विभागीय मंत्री से निर्देश लेना अब जरूरी नहीं समझ रहे है अधिकारी, अधिकारी अपने हिसाब से काम कर रहे हैं। नतीजतन, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में मनमाने ढंग से हो रहे स्थानांतरण, अटैचमेंट एवं पदोन्नति संबंधी प्रकरणों का विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चेतावनी जारी की है।

विभागीय निदेशक को लिखे पत्र में कहा गया है कि बिना संज्ञान में लाये ऐसे निर्णय किये जा रहे हैं। यदि भविष्य में उक्त प्रकरण की पुनरावृत्ति होती है तो ऐसे आदेश स्वतः ही निरस्त समझे जायेंगे। यह पत्र विभागीय मंत्री के प्रमुख निजी सचिव जेसी गुणवंत की ओर से लिखा गया।

निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तराखण्ड, देहरादून उत्तराखण्ड शासन।

मा० मंत्री जी के संज्ञान में आया है कि विभाग स्तर पर कार्मिकों के स्थानान्तरण / सम्बद्धीकरण एवं पदोन्नति सम्बन्धी प्रकरणों पर विभागाध्यक्ष द्वारा उच्च स्तर के संज्ञान में लाये बिना निर्णय लिये जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी निर्देश निर्गत किये गये थे, तदुपरान्त् भी प्रकरण मा० मंत्री जी के अवलोकनार्थ / संज्ञानार्थ प्रस्तुत नहीं किये जा रहे हैं, जिस पर मा० मंत्री जी द्वारा अप्रसन्नता प्रकट की गई है। इस सम्बन्ध में मा० मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि यदि भविष्य में उक्त प्रकरण की पुनरावृत्ति होती है तो ऐसे आदेश स्वतः ही निरस्त समझे जायेंगे।

अतः उपर्युक्त के सम्बन्ध में मा० मंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार आपसे पुनः अपेक्षा की जाती है कि भविष्य में सम्बद्धीकरण / स्थानान्तरण / पदोन्नति आदि प्रकरणों को मा० मंत्री जी के संज्ञानार्थ/ अवलोकनार्थ / निर्णायार्थ प्रस्तुत करते हुए, निर्गत आदेशों की प्रति इस कार्यालय को ई-मेल hmukgov22@gmail.com के माध्यम से अवश्य प्रेषित करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top