Breaking News
गुरु रविदास जयंती की पूर्वसंध्या पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश।
गुरु रविदास जयंती की पूर्वसंध्या पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश।
जन सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि, मानकों की अनदेखी हुई तो एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती व विधिक कार्रवाई तय, डीएम सविन बंसल।
जन सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि, मानकों की अनदेखी हुई तो एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती व विधिक कार्रवाई तय, डीएम सविन बंसल।
शिक्षा ही एक ऐसा टूल, हथियार जिससे निकलते हैं सशक्तिकरण, सफलता के रास्ते, डीएम सविन बसंल।
शिक्षा ही एक ऐसा टूल, हथियार जिससे निकलते हैं सशक्तिकरण, सफलता के रास्ते, डीएम सविन बसंल।
कोटद्वार में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।
कोटद्वार में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।
सीएम धामी के विकास विजन को, धरातल पर उतारने में जुटे आवास सचिव, हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक।
सीएम धामी के विकास विजन को, धरातल पर उतारने में जुटे आवास सचिव, हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक।
लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत, मुख्यमंत्री धामी। 
लोक संस्कृति को विकास से जोड़ने की दिशा में सरकार निरंतर कार्यरत, मुख्यमंत्री धामी। 
शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय।
शीतकालीन यात्राः आस्था के पथ पर नया अध्याय।
मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल, रेखा आर्या।
मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल, रेखा आर्या।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मुख्यमंत्री धामी और, पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने दी जन्मदिन की बधाई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मुख्यमंत्री धामी और, पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने दी जन्मदिन की बधाई।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने, भारतीय मानक ब्यूरो की दो दिवसीय, कार्यशाला में किया प्रतिभाग।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने, भारतीय मानक ब्यूरो की दो दिवसीय, कार्यशाला में किया प्रतिभाग।

ग्राहकों की सुविधाओं के लिए हो टोल फ्री नंबर की शुरुआत, रेखा आर्या।

पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भी मिले हॉलमार्क और मानकीकरण सुविधाओं का लाभ,  रेखा आर्या।

देहरादून:- उत्तराखंड सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को देहरादून में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम “learning science via standards ” में शिरकत की। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय से करते हुए कार्यक्रम में निमंत्रण हेतु भारतीय मानक ब्यूरो का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो जनता के विश्वास को मानकीकरण करते हुए प्रमाणिक करने का महत्वपूर्ण कार्य करता है और निश्चित रूप से यह बहुत जिम्मेदारी का कार्य है जिसको भारतीय मानक ब्यूरो बखूबी कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरुप भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और साथ ही आम उपभोक्ता तक शुद्ध उत्पाद पहुंचने का काम कर रहा है जिसके लिए भारतीय मानक ब्यूरो बधाई का पात्र है। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा अब महिलाएं हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीदती हैं। अमूमन मैदानी क्षेत्रों में हॉलमार्क की व्यवस्था देखी जाती है। चूँकि पहाड़ों में 24 कैरेट सोने के आभूषण विक्रय होते हैं लेकिन वहां क्रेता हॉलमार्क की पूर्ण व्यवस्था से वंचित है तो ऐसे में भारतीय मानक ब्यूरो को पहाड़ों पर भी ऐसी व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। ताकि वहां के लोगों द्वारा अपने खून पसीने की कमाई से असली और उपयुक्त आभूषण खरीद सकें और किसी फ्रॉड का शिकार ना हो।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनसंख्या का एक बड़ा भाग मोबाइल के इन फंक्शन के बारे में जागरूक न होने के कारण बी.आई.एस के द्वारा प्रदान की गई सूचनाओं से दूर रह जाता है। वेबसाइट पर जाना प्रति व्यक्ति के लिए संभव नहीं है इसलिए भारतीय मानक ब्यूरो को जन सामान्य से जोड़ने के लिए ग्राहकों की समस्याओं को मद्देनजर टोल फ्री नंबर को प्रचार प्रसार के माध्यम से आम जनता तक पहुंचना चाहिए ताकि व्यक्ति जिस वस्तु को ले रहा है उसके संदर्भ में उसे सुलभ सूचना प्राप्त करने का माध्यम, वस्तु की गुणवत्ता में शिकायत के संदर्भ में सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर की जानकारी हो।जहां पूरा विश्व ब्रांड की ओर भाग रहा है वहीं दूसरी ओर वहां मानकों की अनदेखी होना लाजमी है। ऐसे में भारतीय मानक ब्यूरो को इस दिशा में स्टैंडर्ड के लिए कुछ प्रयास करने चाहिए।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, बी.आई.एस के निर्देशक सौरभ तिवारी, उपनिदेशक सचिन चौधरी, सहायक निदेशक सौरभ चौरसिया, स्टैंडर्ड प्रमोशन ऑफिसर सरिता त्रिपाठी समेत बी.आई.एस और मानक क्लब के तमाम टीचर और मेंटर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top