Breaking News
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई पश्मी गांव, छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई पश्मी गांव, छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति, सैनिक कल्याण मंत्री ने सीएम धामी का जताया आभार।
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति, सैनिक कल्याण मंत्री ने सीएम धामी का जताया आभार।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ, पूजा अर्चना के बाद प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
धामी सरकार के विजन को, जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में मंदिर समिति ने किये ऐतिहासिक कार्य

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में मंदिर समिति ने किये ऐतिहासिक कार्य

विवाद से नही वार्ता से तलाशें समाधान, सभी कार्यों में अपनायी जा रही है पूरी पारदर्शिता

देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कहा है कि अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में वर्तमान समिति ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। यात्री सुविधाओं के विकास से लेकर बीकेटीसी के आधारभूत ढांचे तक में अभूतपूर्व परिवर्तन हुए हैं। सभी कार्यों में पूरी पारदर्शिता अपनायी जा रही है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, सदस्यगण डॉ. वीरेंद्र असवाल, श्रीनिवास पोस्ती, महेंद्र शर्मा, कृपा राम सेमवाल, नंदा देवी, रणजीत सिंह राणा, पुष्कर जोशी, राजपाल जड़धारी व जय प्रकाश उनियाल ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वर्तमान समिति के कार्यकाल में विभिन्न व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाये गए हैं। वर्ष 1939 में अंग्रेजों के समय में गठित बीकेटीसी में कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली नहीं थी। वर्तमान समिति के प्रयासों से नियुक्तियों व पदोन्नति में पारदर्शिता के लिए कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली बनाई गयी। उन्होंने स्पष्ट किया सेवा नियमावली शासन को भेजने से पूर्व समिति की विशेष बैठक बुलाई गयी थी, जिसमें सभी सदस्य मौजूद थे और इस पर चर्चा के बाद ही शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सेवा नियमावली में परम्पराओं व धार्मिक मान्यताओं का पूरा ध्यान रखा गया है। हक- हकूकों से संबंधित विषयों को शामिल किया गया है। बीकेटीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर किसी को किसी बात को लेकर आशंका है विवाद की जगह उसके वार्ता कर समाधान तलाशा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बीकेटीसी में वित्तीय पारदर्शिता कायम करने के लिए वित्त अधिकारी का पद सृजित करा कर शासन से प्रदेश वित्त सेवा के अधिकारी की तैनाती कराई गयी है। मंदिरों के पुनर्निर्माण व जीर्णोद्वार के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बाबा केदार की शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण जैसी महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य शुरू किया गया। वर्ष 2013 की आपदा में केदारनाथ धाम में ध्वस्त हुए ईशानेश्वर मंदिर का रिकॉर्ड अवधि में पुनर्निर्माण किया गया। केदारनाथ धाम में यात्री सुविधाओं के लिए रैन शेल्टर से लेकर बीकेटीसी के कार्यालय व कार्मिकों के लिए भवन निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करवाया गया। मंदिरों में दर्शन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बीकेटीसी का अपना सुरक्षा संवर्ग तैयार किया गया है। कुशल वित्तीय प्रबंधन के चलते मंदिर समिति की आय में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top