Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द किया जाए गड्ढामुक्त,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं लेंगे जायजा।
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द किया जाए गड्ढामुक्त,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं लेंगे जायजा।
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण किया जाए सुनिश्चित, मुख्यमंत्री धामी।
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध व संतोषजनक निस्तारण किया जाए सुनिश्चित, मुख्यमंत्री धामी।
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई पश्मी गांव, छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई पश्मी गांव, छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति, सैनिक कल्याण मंत्री ने सीएम धामी का जताया आभार।
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति, सैनिक कल्याण मंत्री ने सीएम धामी का जताया आभार।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को, हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
राज्यपाल ने हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।

भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी, करने वाले तीन शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी, करने वाले तीन शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

देहरादून/ऋषिकेश:- अपने गंतव्यों के लिए वाहनों का इंतजार करने वाले भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देकर ठगी करने वाले तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर ठगी करने वाले इस गिरोह से ठगा गया सामान, पैसे तथा ठगी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खाेलिया ने बताया कि इस संबंध में 12 सितंबर को दो अलग-अलग लोग ने ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें खिलानन्द नौटियाल निवासी ग्राम सभा अदनी, रौन्तल तहसील चिन्यालीसौड़ जिला उत्तरकाशी ने अवगत कराया गया कि वह की सुबह करीब 7.15 बजे ऋषिकेश बस अड्डे से उत्तरकाशी जाने वाली रोडवेज का इंतजार कर रहा था, तभी बस अड्डे के गेट पर करीब 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने उन्हें सामने खड़ी सफेद रंग की गाडी में लिफ्ट देकर उत्तरकाशी पहुंचाने का विश्वास दिलाया।

आरोप है कि कार चालक कार को लेकर गोरा देवी चौक ऋषिकेश की तरफ ले गया। तीनों व्यक्तियों ने उन्हें डर दिखाकर उनसे 43000 हजार रुपये नगद तथा उनकी पत्नी के गले से तिमणी माला अपने कब्जे में ले ली। कुछ आगे चलकर उन्हें कार से उतार दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खाेलिया ने बताया कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गयी। पुलिस टीम ने घटनास्थल तथा आसपास क्षेत्र के 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर शनिवार को खांडगांव अंडर पास के समीप से तीन आरोपितों को घटना में प्रयुक्त वाहन यूपी 75एन- 4608 स्विफ्ट के साथ गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अब्दुल मलिक उर्फ अरमान निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली मूल चावड़ी बाजार गली नंबर-4 पुरानी दिल्ली, जगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम बासबाडा पो. सेरा थाना नंदानगर जनपद चमोली तथा मोहम्मद कासिफ निवासी मोहल्ला बल्ली मरान थाना हौज खास चांदनी चौक दिल्ली हाल निवासी इंशा अल्लाह मस्जिद थाना सिलमपुर पुरानी दिल्ली बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपित मोहम्मद कासिफ तथा जगत सिंह के खिलाफ देहरादून जनपद के अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। ठगों के उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के कब्जे से ठगी के करीब 34000 रुपये नगद तथा कुछ सोने का सामान बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top