Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप, दुर्भावनापूर्ण व दिवंगत आत्मा का अपमान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

अंकिता मामले में कांग्रेस के आरोप, दुर्भावनापूर्ण व दिवंगत आत्मा का अपमान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट।

न्यायिक प्रक्रिया से प्रकरण के सभी दोषियों को मिलेगा कठोरतम दंड।

देहरादून :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दुखद अंकिता भंडारी हत्याकांड मे निश्चित रूप से न्यायिक प्रक्रिया से इस प्रकरण के सभी दोषियों को कठोरतम दंड मिलेगा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जारी राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दिवंगत आत्मा, पीड़ित के परिजनों एवं जनभावनाओं का अपमान भी बताया।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भट्ट ने कहा कि दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड की बेटी के साथ हुए इस जघन्य अपराध पर सख्त कानूनी कार्यवाही कर भाजपा सरकार ने नजीर पेश की थी। सीएम पुष्कर धामी के निर्देश पर इस दुखद घटना को संवेदनशीलता से लेते हुए, 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार एवं 48 घंटे में डेड बॉडी को रिकवर किया गया था । आरोपियों पर रासुका लगाकर, महिला डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी घटित की गई । जिसने सभी वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल कर अकाट्य सबूत एकत्र किए, जिसके आधार पर न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया निर्णायक दौर में चल रही है । इस दौरान पीड़ित परिजनों और जनभावनाओं का भी पूरा पूरा ख्याल रखा गया है । सरकार की तरफ से उनकी हर संभव मदद की गई है और उनकी सहमति से ही अभियोजन पक्ष की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है । इस पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री ने जिस संवेदनशीलता एवम गंभीरता से लिया, उसका परिणाम हैं कि दोषियों के शीघ्र ही न्यायालय से कठोरतम सजा मिलना तय माना जा रहा है ।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा डोभश्रीनगर स्थित नर्सिंग कालेज का नाम दिवंगत अंकिता के नाम से रखा जाना स्वागत योग्य है । यह नामकरण महिला अपराधों के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने का काम करेगा ।

उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर दुर्भावना से की जा रही राजनीति के लिए विपक्ष विशेषकर कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। इस दुखद घटना पर हुई जांच और कार्यवाही से पीड़ित परिजन, प्रदेशवासी एवं न्यायलय भी संतुष्टि जता चुका है। उच्च न्यायालय ने एसआईटी जांच को सही ठहराया था और जनता भी लोकसभा समेत 3 अलग अलग चुनावों में अपना रुख सरकार के पक्ष में स्पष्ट कर चुकी है । इतना ही नही, विगत वर्ष इस मुद्दे पर निकाली गई कांग्रेसी यात्रा को भी जनता ने बुरी तरह से नकार दिया था । लेकिन मुद्दाविहीन एवं विचारहीन कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम करती रहती है।

देवभूमि की महान और विद्वान जनता देख रही है, जो अपनी ही महिला नेत्रियों का सम्मान अपनी पार्टी में नहीं बचा पाते हों और जिनके शासन में अपनी पार्टी से जुड़े नेताओं की बेटियां सुरक्षित नही हो वह इस पीड़ा को नही समझ सकते है। कांग्रेस को महिला सम्मान की बात करने का कोई नैतिक अधिकार नही है। उन्होंने कहा कि अंकिता की अदालत मे चल रही लड़ाई मे दोषी कड़ी सजा भुगतेंगे। जहाँ तक कांग्रेस की बात है तो जनता की अदालत मे वह दुष्प्रचार की लडाई हार चुकी है और अब भी खामियाजा भुगतेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top