Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।

पंडित दीनदयाल जयंती पर अंत्योदय परिवारों को तोहफा, राज्य में 2027 तक मिलेंगे निशुल्क तीन गैस सिलेंडर, वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल।

पंडित दीनदयाल जयंती पर अंत्योदय परिवारों को तोहफा, राज्य में 2027 तक मिलेंगे निशुल्क तीन गैस सिलेंडर, वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल।

देहरादून :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लाभार्थियों के लिये वित्त मंत्री ने खजाना खोला है। उनके जन्मदिवस पर वित्त मंत्री ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिये जाने वाले निशुल्क तीन गैस सिलेंडर योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने पर मुख्यमंत्री ने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरूत्थान के लिये मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर देने संबंधी योजना को 2022-23 में लागू किया गया था। बताया कि यह योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गयी थी।

डा. अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने इस योजना को अति महत्वपूर्ण पाते हुये इसे बढ़ाने का विचार किया है। बताया कि इस योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उत्थान कैसे हो, इस पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी अंत्योदय के प्रेरक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के दूर, जो अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया। डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी का मानना था कि विकसित और सम्पन्न व समृद्ध राष्ट्र, समाज की कल्पना अंत्योदय परिवारों के बिना नहीं की जा सकती है। इनके कल्याण के लिए सरकारों को योजनाएं बनाकर कार्य करना होगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार देश के अंत तक बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर कार्य कर रही है। वहीं, राज्य की धामी सरकार भी पंडित जी के सिद्धांतों को अपनाते हुए दुर्गम क्षेत्रों के अंत्योदय परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top