Breaking News
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 
गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।

हरियाणा में जैसे- जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही, प्रधानमंत्री मोदी।

हरियाणा में जैसे- जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही, प्रधानमंत्री मोदी।

भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है , प्रधानमंत्री।

देहरादून/हिसार :- सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर निशाना साधा। पीएम ने भाजपा की तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि चुनावी माहौल में पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन जुटाया जा सके। सुरक्षा को देखते हुए 10 डीसीपी, 30 से अधिक एसीपी, 100 इंस्पेक्टर और 1500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पीएम ने रैली के जरिए सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 9, रोहतक लोकसभा के 9 और करनाल लोकसभा के 4, यानी कुल 22 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील की। रैली के लिए करीब 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया था।

नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू करते हुए कहा कि सोनीपत की इस धरती से मैं देश के महान सपूत, सर छोटूराम जी को प्रणाम करता हूं। सर छोटू राम जी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। हरियाणा की लोक कला को समृद्धि करने वाले बाबा लक्ष्मीचंद जी को मैं नमन करता हूं। आज 25 सितंबर है, हमारे पथ प्रदर्शक पं. दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती भी है। अंत्योदय और गरीबों की सेवा के लिए पंडित जी ने जो रास्ता दिखाया, वो प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पत्र की तरह है।

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा में जैसे- जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। कहा कि हरियाणा का ये प्यार मेरी जीवन के लिए अमानत है। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं, उसमें हरियाणा का बड़ा योगदान है। इस बार फिर हरियाणा कह रहा है कि हरियाणा में फिर एक बार भाजपा सरकार।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश के लिए यहां अपनी फैक्ट्रियां लगाने के लिए आतुर हैं। जब इतनी बड़ी कंपनियां भारत में आएंगी, तो इसका बहुत बड़ा फायदा मेरे हरियाणा को हाेगा। यहां के किसानों को होगा। आज हमारा ये हरियाणा गुरुग्राम, फरीदाबाद से लेकर सोनीपत, पानीपत तक दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियों का सेंटर बन गया है।

देश से निर्यात होने वाले 35% से अधिक कालीन और दरी 20 प्रतिशत कपड़े हरियाणा में ही बनते हैं। यहां खरखौदा में देखिए भाजपा औद्योगिक शहर बना रही है। कोशिश यही है कि यहां के हमारे नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां मिलें। हरियाणा भाजपा का संकल्प पक्की गारंटी होता है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। हरियाणा में भी हर वायदे तेजी से जमीन पर उतरकर रहेंगे। आपके घर तक पहुंचेंगे, इसलिए पांच अक्टूबर को हमारे इन सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाना है। लगातार तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top