Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

तम्बाकू विक्रताओं हेतु देहरादून में भी, लागू होगी लाइसेंस व्यवस्था, सीडीओ।

तम्बाकू विक्रताओं हेतु देहरादून में भी, लागू होगी लाइसेंस व्यवस्था, सीडीओ।

जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिए निर्देश।

देहरादून:- शुक्रवार को राष्टीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम देहरादून के अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कोटपा अधिनियम तथा तम्बाकू निषेध अभियान के साथ-साथ जनपद में तम्बाकू विक्रेता लाइसेंसिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारियों संबंधी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी।

बैठक में सर्वप्रथम जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ देहरादून से जिला सलाहकार अर्चना उनियाल द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित गतिविधियों एवं कार्ययोजना के क्रियान्वयन संबंधी विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद के मुख्य सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर कोटपा एक्ट का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए धूम्रपान मुक्त घोषित किया जायेगा। कोटपा अधिनियम की धारा-5 के अनुपालन हेतु उन्होंने नगर निगम देहरादून एवं नगर निगम ऋषिकेश को निर्देशित किया कि वे स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए तम्बाकू उत्पादों से संबंधित विज्ञापन सामग्री को जब्त करेंगे। साथ ही शिक्षा विभाग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त शैक्षिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त शैक्षित संस्थान संबंधित मानकों को पूर्ण करते हुए शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाना है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालान एवं अर्थदण्ड की कार्यवाही में तेजी लायी जाएगी। इस हेतु खाद्य सुरक्षा, औषधि नियंत्रण विभाग, कर विभाग और श्रम विभाग को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए वे चालान एवं अर्थदण्ड की कार्यवाही में सहयोग करेंगे। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि जिन थाना/कोतवाली क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के चालान/अर्थदण्ड में कमी आयी है, उन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कोटपा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top